चीनी स्मार्टफोन निर्माता ने हाल ही में भारत में अपना latest gaming फ्लैगशिप smartphone Nubia Red Magic 3S लॉन्च किया है और इस स्मार्टफोन का शुरुआती price Rs 35,999 रखा गया है। स्मार्टफोन को आज से E-com प्लेटफार्म Flipkart पर ओपन सेल में पेश किया जा रहा है। Nubia Red Magic 3S दो वैरिएंट में उपलब्ध है। phone के एक वैरिएंट में 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है वहीं दूसरे में 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलता है। smartphone बाज़ार में पहले भी कई कमनियां बेहतरीन गेमिंग स्मार्टफोन launch कर चुकी हैं।
Nubia Red Magic 3S के 8GB रैम वैरिएंट का प्राइस Rs 35,999 और 12GB रैम मॉडल का प्राइस Rs 47,999 रखा गया है। फोन को आज से फ्लिप्कार्ट के माध्यम से सेल किया जा रहा है।
Nubia Red Magic 3S में 6.65 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन FHD+ है और यह 90Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच रिस्पोंस रेट और HDR कन्टेन्ट सपोर्ट करती है। गेमिंग फोन को स्नैपड्रैगन 855+ SoC द्वारा संचालित किया गया है।
Nubia का दावा है कि यह दुनिया का पहला है जो डुअल कूलिंग सिस्टम के साथ आता है। डिवाइस में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि सोनी का IMX586 सेंसर है। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है और बैटरी की बात करें तो फोन में 5,000mAh की बैटरी रखी गई है जो 27W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सॉफ्टवेयर पर नज़र डालें तो नया परफॉरमेंस मॉनिटरिंग और गेम रिकॉर्डिंग के लिए नए Game Space 2.1 ऐप को शामिल किया गया है इसके अलावा, Red Magic 3 की ही तरह Red Magic 3S भी रियर RGB स्ट्रिप ऑफर करने वाला है।