Nothing फिर लाने वाला है एक नया और उसी सिग्नेचर डिजाइन वाला फोन, लूट लेगा महफ़िल

Updated on 24-Oct-2025

Nothing अपने स्मार्टफोन लाइनअप में एक और नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में दिखाई दे रहा है। कंपनी ने हाल ही में Phone (2a) को लॉन्च करने के बाद इस फोन को लेकर बहुत सुर्खियां बटोरने के साथ साथ इसी फोन के कारण काफी सफलता भी हासिल की है। अब एक नए लीक के अनुसार Nothing अपने अगले अफोर्डेबल मॉडल Nothing Phone (3a) Lite को लॉन्च कर सकती है। यह डिवाइस अपने पिछले मॉडलों की तरह ही मिनिमलिस्टिक और स्टाइलिश डिज़ाइन में लॉन्च किया जा सकता है, ये डिजाइन ही इस कंपनी का सिग्नेचर बन चुका है।

Geekbench पर देखा जा चुका है ये फोन

हाल ही में Geekbench पर एक नए Nothing स्मार्टफोन को मॉडल नंबर A001T के साथ लिस्ट किया गया है, जिससे नए फोन के लॉन्च की संभावनाएं और मज़बूत हो गई हैं। लिस्टिंग के मुताबिक़, यह फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट पर काम करेगा, जिसमें 8GB रैम और Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम होने के संकेत मिल रहे हैं। Geekbench पर इस फोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 1003 और मल्टी-कोर टेस्ट में 2925 पॉइंट्स हासिल किए हैं, जो इसे मिड-रेंज कैटेगरी में एक स्मूद और एफिशिएंट परफॉर्मेंस देने वाला डिवाइस साबित करता है।

किस प्रोसेसर पर लॉन्च हो सकता है नया नथिंग फोन

लीक रिपोर्ट्स के अनुसार, Nothing Phone (3a) Lite को 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। ‘Lite’ टैग के बावजूद, इसमें Nothing की पहचान माने जाने वाले ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन और Glyph LED इंटरफेस को देखा जा सकेगा, हालांकि कॉस्ट कम रखने के लिए लाइटिंग आदि को काम किया जा सकता है। Dimensity 7300 चिपसेट 4nm प्रोसेस पर बना है और इसमें 2.5GHz पर क्लॉक किए गए 4 Cortex-A78 कोर और पावर एफिशिएंसी के लिए 4 Cortex-A55 कोर मिलते हैं।

कैसा हो सकता है Nothing के आगामी फोन का डिजाइन

डिज़ाइन की बात करें तो Nothing Phone (3a) Lite फ्लैट एजेस, सिमेट्रिकल बेज़ल्स और सेंटर-अलाइन कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकता है, जो इसके पिछले मॉडलों की तरह ही प्रीमियम लीक और फ़ील देने वाला है। हालांकि Nothing की ओर से लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि, Geekbench पर दिखाई देने से यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि इसका लॉन्च जल्द ही हो सकता है। यदि यह फोन किफायती प्राइस पॉइंट, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और क्लीन डिज़ाइन के साथ आता है, तो यह मिड-रेंज 5G मार्केट में एक बेहद आकर्षक ऑप्शन के तौर पर अपनी जगह बना सकता है।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

यह भी पढ़ें: लग गई लॉटरी! औंधे मुंह गिरा Samsung Galaxy A55 का दाम, एक झटके में 16 हज़ार की छूट

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :