भारत में Nokia C3 smartphone की कीमत में कटौती की गई है। फोन की नई कीमत Rs 6,999 है। Nokia C3 नोर्डिक ब्लू और सैंड कलर में आया है। Nokia C3 के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत Rs 6,999 रखी गई है जबकि 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को Rs 7,999 में खरीदा जा सकता है। याद दिला दें, Nokia C3 को दो वेरिएंट 2GB/16GB और 3GB/32GB में पेश किया गया था और इनकी कीमत क्रमश: Rs 7,499 और Rs 8,999 रखी गई थी।
ये नई कीमत नोकिया के ऑनलाइन स्टोर पर देखी जा सकती है। इस प्राइस कट को सबसे पहले मुंबई-स्थित रीटेलर Mahesh Telecom ने देखा था जिसका मतलब है कि यह डिस्काउंट ऑफलाइन मार्केट में भी उपलब्ध हुआ है।
Nokia C3 मोबाइल फोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि Nokia C3 में एक बड़ी स्क्रीन, पूरे दिन की बैटरी और बढ़िया कैमरा के साथ आता है। नोकिया सी-सीरीज़ के इस मोबाइल फोन में आपको आपको एंड्रॉइड 10 के अनुभव मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक बढ़िया डिजाईन भी मिल रहा है।
Nokia के इस मोबाइल फोन में आपको एक 5.99 ”(15.2 सेमी) स्क्रीन मिल रही है, Nokia C3 आपको एक विशाल प्रदर्शन पर स्पष्टता प्रदान करता है। शानदार ऑल-राउंड एंड्रॉइड 10 प्रदर्शन को वितरित करते हुए, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें उपलब्ध है। इसके अलावा, Google असिस्टेंट बटन की सपोर्ट भी आपको इस मोबाइल फोन में मिल रही है। नोकिया सी 3 एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है।