अभी हाल ही में Nokia (HMD Global) ने भारत में अपने कुछ नए स्मार्टफोंस को लॉन्च किया था, इस स्मार्टफोन को कंपनी द्वारा MWC 2018 में भी पेश कर दिया गया था। इसके अलावा इस बात की भी घोषणा पहले ही की जा चुकी थी कि यह स्मार्टफोन एंड्राइड वन प्रोग्राम के तहत काम करते हैं।
हालाँकि इस लिस्ट में कंपनी का नोकिया 2 स्मार्टफोन शामिल नहीं है। अब ऐसा सामने आ रहा है कि भारत में Nokia 7 Plus स्मार्टफोन एंड्राइड Oreo 8.1 का अपडेट दे दिया गया है। इसके अलावा स्मार्टफोन को अप्रैल का सिक्यूरिटी पैच भी दे दिया गया है. इस अपडेट का साइज़ 590MB है।
इन प्रोडक्ट्स पर Paytm मॉल दे रहा है ख़ास डिस्काउंट और कैशबैक
इस अपग्रेड के साथ साथ इस नए अपडेट में स्मार्टफोन को बढ़िया बैटरी मैनेजमेंट भी मिला है, इसके माध्यम से आपको अपनी बैटरी की खपत को कम करने में काफी मद्दद मिलेगी। इसके अलावा पॉवर मेनू की सेटिंग में कुछ बदलाव सामने आये हैं। इस नए अपडेट के बाद स्मार्टफोन में आपको किसी ब्लूटूथ द्वारा कनेक्ट डिवाइस की बैटरी प्रतिशत के बारे में जान पाएंगे।
इसके अलावा अगर हम Nokia 7 Plus स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफोन को भारत में एक 6-इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन को भी 6000 सीरीज के एल्युमीनियम से निर्मित किया गया है। स्मार्टफोन में आपको ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट मिल रहा है। इस स्मार्टफोन को कार्ल ज़िस लेंस के साथ लॉन्च किया गया है।
इसके अलावा कंपनी इस स्मार्टफोन को लॉन्च करते हुए ऐसा कहा है कि यह नोकिया की ओर से 2 दिन की बैटरी लाइफ के वादे के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को आप ब्लैक कॉपर और वाइट कॉपर रंगों में ले सकते हैं।
नोकिया 7 प्लस स्मार्टफोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है इस कैमरा में आपको एक 12-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एक 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है, यह कैमरा आपको 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मिल रहा है। फोन में एक 3800mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है।
हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें
हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें
Nokia 7 Plus स्मार्टफोन को के लिए Rs 25,999 की कीमत तय की है, इस स्मार्टफोन को 20 अप्रैल से प्री-बुक किया जा सकता है, और इसे आप 30 अप्रैल से खरीद सकते हैं, स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया के साथ साथ नोकिया मोबाइल स्टोर्स के साथ साथ कुछ चुनिन्दा आउटलेट्स से भी ख़रीदा जा सकता है।