HMD Global की ओर से अपने स्मार्टफोंस के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट समय से जारी कर दिए जाते हैं, इसी को देखते हुए अब Nokia 6 और Nokia 8 को भी एक नया बिल्ड दे दिया गया है, आपको बता देते हैं कि इन दोनों ही स्मार्टफोंस को एंड्राइड 9 पाई का बिल्ड अपडेट मिला है, इसके साथ ही आपको इन मोबाइल फोंस में अब अक्टूबर 2019 का एंड्राइड सिक्यूरिटी पैच भी नजर आने वाला है। इसके अलावा कुछ बग फिक्स और परफॉरमेंस इम्प्रूवमेंट्स भी देखने को मिले हैं।
आपको बता दें कि कंपनी के प्रोडक्ट ऑफिस Juho Sarvikas ने एक ट्विट करके इस बारे में जानकारी सामने आई है। अर्थात् एंड्राइड 9.0 Pie का अपडेट इस डिवाइस को भारत में मिलना शुरू हो गया है। इसका मतलब है कि इस डिवाइस को एंड्राइड 9.0 Pie के सभी नए फीचर भी मिल गए हैं।
https://twitter.com/sarvikas/status/1098249515021168641?ref_src=twsrc%5Etfw
Nokia 8 में 5.3 इंच की क्वाड HD डिस्प्ले दी गई है। यह फोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 835 मोबाइल चिपसेट द्वारा काम करता है। यह स्मार्टफोन 4GB रैम और 64GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है और कंपनी अगले महीने तक इसका 6GB रैम वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। Nokia 8 एंड्राइड 7.1.1 नौगट पर लॉन्च किया गया था, हालाँकि बाद में इसे एंड्राइड 8.0 ओरियो पर अपग्रेड कर दिया गया था।
यह स्मार्टफोन IP54 सर्टिफाइड है और यह नया डिवाइस Nokia के OZO ऑडियो एनहेंसमेंट के साथ आता है। यह स्मार्टफोन टेम्पर्ड ब्लू, पोलिश ब्लू, सिल्वर और पोलिश कॉपर कलर के विकल्पों में उपलब्ध है। Nokia 8 में 3080mAh की बैटरी से लैस है और उम्मीद की जा रही है की यह अपने स्टॉक एंड्राइड एक्सपीरियंस के साथ अच्छी बैटरी लाइफ ऑफर करेगा।