कल लॉन्च होगा Nokia 4.2 स्मार्टफोन, जानें क्या होगा ख़ास

HIGHLIGHTS

Nokia 4.2 में मिलेगी वॉटरड्रॉप नौच डिस्प्ले

Rs 15,000 की श्रेणी में हो सकता है लॉन्च

गूगल असिस्टेंट के लिए दिया जाएगा डेडिकेटेड बटन

HMD ग्लोबल ने फ़रवरी में अपने Nokia 3.2, Nokia 9 Pureview स्मार्टफोंस के साथ Nokia 4.2 को भी पेश किया था। अब भारत में Nokia 4.2 के लॉन्च की पुष्टि हो गई है जी हां, आपको बता दें कि इस मोबाइल फोन को 7 मई को भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन की मुख्य खासियत इसका डुअल रियर कैमरा, स्नैपड्रैगन 439 SoC, 5.71 इंच की HD+ 19:9 डिस्प्ले को माना जा सकता है।

Nokia 4.2 के लॉन्च के लिए आए टीज़र से पॉवर बटन में मौजूद LED नोटिफिकेशन लाइट और डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन को देखा जा सकता है। अभी Nokia 4.2 की भारतीय कीमत के बारे में कोई ख़बर सामने नहीं आई है लेकिन US में डिवाइस के 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वैरिएंट को US$ 169 (लगभग Rs 12,005) और 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वैरिएंट को US$ 199 (लगभग Rs 14,135) की कीमत में पेश किया गया था। स्मार्टफोन ब्लैक और पिंक सैंड कलर के विकल्पों में उतारा गया था।

https://twitter.com/NokiamobileIN/status/1124352457897734145?ref_src=twsrc%5Etfw

Nokia 4.2 Specifications

Nokia 4.2 में 5.71 इंच की HD+ फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है और यह 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो की डिस्प्ले है जिसके टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है और साथ ही इसे 2.5D कर्व्ड भी दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है जो 1.95GHz पर क्लोक्ड है और इसे एड्रेनो 505 GPU के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज तथा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज दिया गया है जिसे माइक्रो SD कार्ड की सहायता से 400GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia 4.2 एंड्राइड 9.0 पाई पर काम करता है। ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस के बैक पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है जो PDAF f/2.2 अपर्चर, LED फ़्लैश से लैस है और इसे 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन के बैक पर एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है और यह 3000mAh की बैटरी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, GPS/GLONASS, WiFi 802.11 b/g/n, माइक्रो USB सपोर्ट के साथ आता है।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :