HMD Global ने अपने Nokia 4.2 स्मार्टफोन को भारत में 10,990 रूपये की कीमत में लॉन्च कर दिया है जिसे पहले MWC 2019 में पेश किया गया था। स्मार्टफोन को पिछले कई दिनों से टीज़ किया जा रहा था। Nokia 4.2 के टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है। इसके अलावा, डिवाइस में गूगल असिस्टेंट के लिए डेडिकेटेड बटन दिया गया है।
Nokia 4.2 में 5.71 इंच की HD+ फुल व्यू डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 1520 x 720 पिक्सल है और यह 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो की डिस्प्ले है जिसके टॉप पर एक वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है और साथ ही इसे 2.5D कर्व्ड भी दिया गया है। स्मार्टफोन क्वालकॉम ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है जो 1.95GHz पर क्लोक्ड है और इसे एड्रेनो 505 GPU के साथ पेयर किया गया है।
Nokia 4.2 एंड्राइड 9.0 पाई पर काम करता है। ऑप्टिक्स की बात करें तो डिवाइस के बैक पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद है जो PDAF f/2.2 अपर्चर, LED फ़्लैश से लैस है और इसे 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी कैमरा के साथ पेयर किया गया है। स्मार्टफोन के बैक पर एक रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है और यह 3000mAh की बैटरी के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस डुअल 4G VoLTE, ब्लूटूथ 4.2, GPS/GLONASS, WiFi 802.11 b/g/n, माइक्रो USB सपोर्ट के साथ आता है।
Nokia 4.2 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट में आया है और इसकी कीमत Rs 10,990 रखी गई है। डिवाइस को पिंक सैंड और ब्लैक कलर विकल्पों में उतारा गया है और डिवाइस की सेल फ्लिपकार्ट और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!