Nokia 2.4 स्मार्टफोन के रेंडर ऑनलाइन लीक, IFA 2020 में हो सकता है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Nokia 2.4 मोबाइल फोन के ऑनलाइन लीक रेंडर सामने आये हैं

Nokia 2.4 स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है

इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि Nokia 2.4 स्मार्टफोन को IFA 2020 में लॉन्च किया जा सकता है

Nokia 2.4 स्मार्टफोन के रेंडर ऑनलाइन सामने आये हैं, आपको बता देते हैं कि इस लीक से Nokia 2.9 स्मार्टफोन जिसे 2019 में लॉन्च किया गया था, की ही पीढ़ी के नए मोबाइल फोन Nokia 2.4 के बारे में काफी कुछ सामने आया है। आपको बता देते है कि Nokia 2.3 स्मार्टफोन को 2019 में लॉन्च किया गया था, और भारत में इसकी कीमत Rs 8,199 थी। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि या हम ऐसा कयास लगा रहे है कि Nokia 2.4 मोबाइल फोन को भी इसी कीमत के आसपास भारत के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। 

आपको बता देते है कि Nokia 2.4 को लेकर यह जो ऑनलाइन रेंडर लीक सामने आये हैं, उन्हें मशहूर लीकस्टर Evan Blass की ओर से सामने रखा गया है, इसी से फोन के बारे में जानकारी भी सामने आ रही है, जो फोन के डिजाईन के अलावा इसके फीचर्स से भी जुडी है। 

अगर हम रेंडर को देखें तो आपको बता देते है कि Nokia 2.4 स्मार्टफोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, इसके अलवा आपको एक LED Flash भी यहाँ देखने को मिल सकती है। इसके अलावा फोन में आपको एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी देखने को मिल सकता है, रियर पैनल पर आपको एक टेक्सचर्ड डिजाईन देखने को मिल सकता है, इसके अलावा आप नोकिया के लोगो को भी यहाँ देख सकते हैं। 

फ्रंट पर देखें तो फोन में आपको एक वाटरड्राप नौच देखने को मिलने वाली है, जिसमें आपको सेल्फी कैमरा नजर आने वाला है। हालाँकि बॉटम बेजल्स यहाँ आपको थिक नजर आने वाले हैं। अगर हम यहाँ नजर आ रही तस्वीर पर नजर डालें तो ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको गूगल असिस्टेंट के लिए एक डेडिकेटेड बटन भी नजर आने वाला है। इसके अलावा आप यहाँ पॉवर बटन और वॉल्यूम कण्ट्रोल बटन आदि भी देख सकते हैं। 

अगर हम Nokia 2.3 की बात करें तो इस मोबाइल फोन को यानी Nokia 2.3 स्मार्टफोन को ड्यूल नैनो सिम की सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा यह एंड्राइड 9 पर काम करता है, हालाँकि कंपनी ने कहा है कि इस मोबाइल फ़ोन को एंड्राइड 10 पर भी अपग्रेड किया जाएगा। इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.2- इंच की HD+ इन-सेल स्क्रीन मिल रही है। इसके अलावा यह एक वाटरड्राप नौच डिजाईन है। फोन में आपको क्वाड-कोर मीडियाटेक हेलिओ A22 चिपसेट मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 2GB की रैम भी मिल रही है। 

अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया है, जो एक 13MP f/2.2 अपर्चर वाले मेन कैमरा और एक 2MP के डेप्थ सेंसर का मिश्रण है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर आपको एक f/2.4 अपर्चर वाला 5MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में यानी Nokia 2.3 में आपको 32GB की स्टोरेज मिल रही है, जिसे अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 400GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :