Nokia 2.2 smartphone को जून 2019 में एंट्री-लेवल फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था और यह स्मार्टफोन Helio A22 क्वाड-कोर प्रोसेसर, 5.71 इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है जिसके टॉप पर वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है। अब HMD Global अपने Nokia 2.3 फोन पर काम कर रहा है।
NokiaPowerUserकी रिपोर्ट के मुताबिक, एक डिस्ट्रीब्यूटर के डाटाबेस से खुलासा हुआ है कि Nokia 2.3 स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। डिस्ट्रीब्यूटर के डाटाबेस पर Nokia 7.2 से जुड़ी जानकारी सामने आई थी।
Database से खुलासा हुआ है कि Nokia 2.3 को TA-1206 मॉडल नंबर और डुअल सिम सपोर्ट के साथ देखा गया था। इससे पता चलता है कि डिवाइस सैंड, सियान ग्रीन और चारकोल कलर वैरिएंट में आएगा।
Nokia 2.3 के मॉडल नंबर TA-1206 को इससे पहले भी ऑनलाइन देखा गया था। डिवाइस को इसी मोडल नंबर के साथ FCC पर देखा जा चुका है लेकिन अंदाज़ा लगाया जा रहा था कि डिवाइस Nokia 5.2 के नाम से आएगा। Nokia 2.3 के बारे में अधिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। Nokia 2.2 की बात करें तो डिवाइस Nokia 2.1 की तुलना में बड़ी बैटरी दी गई थी।
Nokia 2.2 में आपको 5.7-इंंच की HD+ रिजॉल्यूशन वाली वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले 19:9 का एक्सपेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। यह डिवाइस MicroSD कार्ड सपोर्ट के साथ आता है जिससे 400GB तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में क्वॉड-कोर MediaTek Helio A22 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें Android 9 Pie दिया गया है, जो Nokia के कुछ इन-बिल्ट फीचर्स के साथ आता है।