Nokia ने भारतीय बाज़ार में दो नए फीचर फोंस पेश किए हैं जिन्हें कुछ दिन पहले चीन में लॉन्च किया गया था। Nokia 215 को Cyan Green और Black कलर में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत Rs 2,499 से शुरू होती है। जबकि Nokia 225 को क्लैसिक ब्लू, मेटलीक सैंड और ब्लैक रंग में उतारा गया है और इसकी कीमत Rs 3,499 है।
दोनों फोंस की सेल 23 अक्तूबर से नोकिया की वैबसाइट पर शुरू हो जाएगी। Nokia 225 को Flipkart और सभी बड़े रीटेल आउटलेट्स पर 6 नवम्बर से सेल किया जाएगा। Nokia 215 की सेल 18 नवम्बर से शुरू हो जाएगी।
दोनों फोंस में लगभग समान स्पेक्स मिलते हैं हालांकि कैमरा के मामले में ये दोनों एक दूसरे से अलग हैं। Nokia 225 4G में VGA कैमरा दिया गया है जबकि Nokia 215 4G में कोई कैमरा नहीं दिया गया है।
Nokia 215 4G और 225 4G में 2.4 इंच की QQVGA LCD डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 320 x 240 पिक्सल है। फोन में 64MB रैम, 128MB स्टोरेज दिया गया है और इसके स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।
दोनों फोंस पोलीकार्बोनेट बॉडी, वायरलेस FM रेडियो, म्यूज़िक प्लेयर, ब्लुटूथ, 3.5mm ऑडियो जैक, माइक्रो USB और LED टॉर्च लाइट दी गई है। फोन में 1200mAh की बैटरी दी गई है।
फोन का मेजरमेंट 124.74 x 51.02 x 13.71mm है और इसका वज़न 91 ग्राम है। इसके अलावा, Nokia 215 4G और 225 4G स्नेक और अन्य गेम्स के साथ प्री-इन्स्टाल्ड आता है।