एंड्रायड गो संस्करण के साथ Nokia 1 लॉन्च

Updated on 27-Mar-2018
By
HIGHLIGHTS

नोकिया फोन्स की निर्माता एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को घोषणा की एंड्रायड ओरियो (गो संस्करण) के साथ नोकिया 1 अब भारतीय बाजार में सभी प्रमुख मोबाइल फोन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जिसकी कीमत 5,499 रुपये रखी गई है।

नोकिया फोन्स की निर्माता एचएमडी ग्लोबल ने सोमवार को घोषणा की एंड्रायड ओरियो (गो संस्करण) के साथ नोकिया 1 अब भारतीय बाजार में सभी प्रमुख मोबाइल फोन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जिसकी कीमत 5,499 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 28 मार्च से शुरू होगी।

यह नवीनतम एंड्रायड ओरियो (गो संस्करण) पर आधारित है, जो 1 जीबी या उससे कम रैम वाले डिवाइसों के लिए विशेष रूप से बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि नोकिया में एक गुणवत्तापूर्ण स्मार्टफोन के सभी फीचर्स उपलब्ध हैं।

होम एप्लायंसेज पर मिल रहे हैं ख़ास डिस्काउंट और EMI ऑफर्स

एचएमडी ग्लोबल के उपाध्यक्ष (भारत) अजय मेहता ने एक बयान में कहा, "जब बात स्मार्टफोन खरीदने की आती है तो हम लोगों के सामने आने वाली बाधाओं और चुनौतियों को समझते हैं और वहां नोकिया 1 पूरी तरह से फिट बैठता है।"

उन्होंने कहा, "यह हमारा अब तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन है और यह असाधारण मूल्य प्रदान करता है।"

नोकिया 1 में स्मार्टफोन के सभी जरूरी एप्स हैं और इसमें क्वैड-कोर प्रोसेसर के साथ अगला और पिछला कैमरा है। यह 4जी कनेक्टिविटी के साथ ड्यूअल सिम और माइक्रोएसडी कार्ड से लैस है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

इसमें रिमूवेबल 2,150 एमएएच की बैटरी लगी है तथा ऊर्जा कुशल आईपी डिस्प्ले के साथ इसका हार्डवेयर अनुकूलित एप्स के साथ काम करता है, ताकि यूजर्स हरेक चार्ज के साथ इसका अधिकतम उपयोग कर सकें। 

IANS

Indo-Asian News Service

Connect On :
By