Motorola RAZR के रिटेल पैक से हुआ फोल्डेबल डिस्प्ले डिज़ाइन का खुलासा

HIGHLIGHTS

Motorola RAZR का रिटेल बॉक्स आया सामने

हुआ फोल्डेबल डिस्प्ले डिज़ाइन का खुलासा

जल्द हो सकता है लॉन्च

Motorola का फोल्डेबल फोन RAZR जल्द लॉन्च हो सकता है। डिवाइस के रिटेल बॉक्स को ऑनलाइन देखा गया है जिसमें नए फोल्डेबल फोन के बारे में कई जानकारी सामने आती है। Samsung, Alcatel, Huawei, FlexPie जैसी कम्पनियां पहले ही अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप को दिखा चुकी हैं और अब मोटोरोला भी इस लिस्ट में जुड़ चुका है। 

लीक हुए रेंडर में नया मोटोरोला RAZR का रिटेल पैकेज देखा जा सकता है और बॉक्स में फोन के साथ चार्जर, डाटा केबल, इयरफोंस, एडाप्टर्स और कैरी केस शामिल हैं। जहां सैमसंग का गैलेक्सी फोल्ड टेबलेट की तरह खुलता है वहीं नए Motorola RAZR को कॉम्पैक्ट डिज़ाइन के साथ पेश किया जाएगा। 

नए मोटोरोला RAZR की रेंडर इमेज iPhone XS जैसे डिज़ाइन का खुलासा होता है। डिवाइस को लगभग पूरा इन-डिस्प्ले जैसा डिज़ाइन दिया गया है। लॉक स्क्रीन को देखते हुए लगता है कि यह फोल्डेबल फोन स्टॉक एंड्राइड OS पर काम करेगा। 

अभी नए Motorola RAZR की स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चल पाया है। डिवाइस के बारे में सामने आए लीक्स के आधार पर कहा जा सकता है कि डिवाइस मिड-टायर स्पेक्स शीट के साथ आएगा। 

Samsung Galaxy Fold के बारे में हाल ही में ख़बर सामने आई है कि इस मोबाइल फोन के हिन्ज में भी कुछ समस्या बताई गई है, इसके अलावा इसके कारण ही इसकी स्क्रीन भी सही प्रकार से काम नहीं कर रही है। इसके अलावा कुछ समीक्षाकर्ताओं ने इस मोबाइल फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर को हटाने के बाद पाया है कि इसके हटाने के बाद स्क्रीन सही प्रकार से काम नहीं कर रही है। अब इस तरह की समस्या के बाद तो इस मोबाइल फोन को लॉन्च करना अपने आप में एक बेवकूफी भरा काम था। इसी कारण इस मोबाइल फोन के लॉन्च यानी सैमसंग गैलेक्सी Fold के लॉन्च को पोस्टपोन कर दिया गया है। 

वाया

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :