Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन को जल्द ही इंडिया के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। फोन को इंडिया में 13 May, 2025 को दोपहर 12PM पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन के डिजाइन, कलर वैरिएन्ट के साथ साथ फोन के अन्य मुख्य स्पेक्स की जानकारी पहले ही कंपनी की ओर से टीज की जा चुकी हैं। इस फोन को तीन अलग अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाने वाला है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर होने वाला है। इसके अलावा इस फोन की अन्य जानकारी को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, रुमर्स और अन्य सूत्रों के हवाले से फोन को लेकर अन्य बहुत सी जानकारी सामने आ चुकी है।
आइए जानते है कि अभी तक Motorola Razr 60 Ultra को लेकर क्या क्या सामने आ चुका है, और इस फोन में आपको क्या क्या मिल सकता है।
Motorola की ओर से आगामी Motorola Razr 60 Ultra का टीजर Amazon पर जारी किया गया है, यहाँ पर एक माइक्रोसाइट बनाकर फोन की डिटेल्स को सामने रखा गया है, यहाँ से जानकारी मिल रही है कि Motorola Phone को इंडिया में 13 May 2025 को लॉन्च किया जाने वाला है, यह इंडियन समय के अनुसार दोपहर 12PM पर लॉन्च होने वाला है। इसके अलावा टीजर ऐसा भी कहता है कि Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन दुनिया का सबसे पावरफुल AI Flip Phone होने वाला है। इसके अलावा इस पेज से यह भी जानकारी मिलती है कि Motorola का यह फोन स्नैपड्रैगन 8 Elite प्रोसेसर से लैस होने वाला है, इसमें Moto AI का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
प्राइस को देखते हैं तो अभी तक असल दाम और लॉन्च देते को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि फोन को 1,11,000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।
Motorola Razr 60 Ultra स्मार्टफोन के इंडिया मॉडल में आपको ग्लोबल मॉडल वाले ही स्पेक्स और फीचर मिल सकते हैं। ग्लोबल बाजार में फोन को April 2025 में लॉन्च किया जा चुका है। इस फोन में एक 7-इंच की इनर डिस्प्ले आपको मिल सकती है, यह एक pOLED LTPO डिस्प्ले है जो 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इसकी ब्राइटनेस 4000 निट्स की है। इसके अलावा इस फोन में एक 4-इंच की pOLED LTPO कवर डिस्प्ले भी मिलने वाली है।
फोन में 16GB तक की रैम और 512GB तक की स्टॉरिज मिल सकती है, इसके साथ साथ फोन में आपको एंड्रॉयड 15 पर आधारित HelloUI का सपोर्ट मिल सकता है। कैमरा आदि की बात करें तो Motorola Razr 60 Ultra में आपको एक डुअल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है जो 50MP मेन OIS के साथ आएगा, फोन में एक अन्य कैमरा 50MP का ही अल्ट्रावाइड लेंस हो सकता है। फोन में एक 50MP का ही सेल्फ़ी कैमरा भी मिलेगा, जो बेहतरीन फोटो और वीडियो कॉल आदि के लिए बेस्ट हो सकता है। Motorola के इस फोन में आपको एक 4700mAh की 68W की फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी मिलने वाली है, बैटरी के साथ आपको 30W की वायरलेस चार्जिंग भी मिलने वाली है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स को टारगेट कर रहा था ये जासूसी सॉफ्टवेयर, अब देने पड़ेंगे इतने करोड़, देखें पूरा माजरा