हमारे देश में आए दिन एक फोन लॉन्च हो जाता है। आज भी Vivo और POCO के अलावा Samsung अपने फोन्स लॉन्च करने वाली है। हर श्रेणी में हमारे देश में बहुत से फोन्स मिल जाने वाले हैं। हालांकि, महंगे फोन्स कहीं न कहीं सभी की पहुँच में नहीं होते हैं, ऐसे में लोग इन्हें ज्यादा लोग नहीं खरीद पाते हैं। कभी लोग इन फोन्स के प्राइस कट का इंतज़ार करते हैं तो कभी एक सेल की बात जोहते हैं जिसमें ये सस्ते में मिल जाएं और इन्हें इस्तेमाल किया जा सके। ऐसा भी कह सकते हैं कि महंगे फोन्स को चलाने का सपना हर कोई देखता है, लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण ये सपना कई बार सपना ही रह जाता है। अगर आपका भी ऐसा ही एक सपना है तो मान लीजिए कि यह अब पूरा हो सकता है। असल में, इंडिया के बाजार में इस समय Motorola Razr 40 को भारी डिस्काउंट के बाद 40000 रुपये से भी कम प्राइस में खरीद सकते हैं। आइए अब पूरी डील पर एक नजर डालते हैं।
अगर आप Amazon India से खरीदारी करते हैं तो आपको इस समय जो ऑफर मिल रहा है, उसे आप मिस करना नहीं चाहेंगे। प्लेटफॉर्म पर इस समय Motorola का यह फ्लिप फोन 39,999 रुपये के प्राइस में खरीदने के लिए लिस्ट है। इसकी पिछली कीमत को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि यह 59,999 रुपये थी। इसका मतलब है कि फोन पर आपको 20000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर आपको 1042 रुपये के आसपास का डिस्काउंट अलग से मिल सकता है।
अगर आप एक साथ सारे पैसे देकर Motorola के इस फोन को नहीं खरीदना चाहते हैं तो आप इसे No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं। महीने की EMI के तौर पर आप 1406 रुपये अदा करके इस फोन को अपने घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इस फोन को खरीदने का मन बना चुके हैं तो आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके लगभग लगभग 37,950 रुपये के आसपास तक का एक्सचेंज प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, यह पूरी तरह से आपके पुराने फोन की कंडीशन पर निर्भर करता है। अब उदाहरण के लिए अगर आप एक्सचेंज बोनस में आपको 10000 रुपये भी बच जाते हैं तो आप फोन को 30000 रुपये के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। ऐसा ऑफर बार बार नहीं मिलता, इसलिए ही आपको इस लिमिटेड टाइम ऑफर को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
आइए अब Motorola के इस फोन के स्पेक्स और फीचर आदि पर भी एक नजर डालते हैं। इन्हें देखकर आपको यह जानकारी मिल जाने वाली है कि यह फोन आपके लिए इस प्राइस में बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, या नहीं। आइए देखते हैं कि फ्लिप फोन होने के अलावा यह फोन क्यों एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
इस फोन में एक 6.9-इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस हाई। इसमें एक आउटर डिस्प्ले भी है जो आपको नोटिफिकेशन आदि को पढ़ने में मददगार है। मोटोरोला ने फोन को स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 पर लॉन्च किया था। इसमें 12GB की रैम और 256GB स्टॉरिज भी मिलती है।
Motorola फोन में एक अच्छा खासा कैमरा सेटअप भी मिलता है, फोन को कंपनी ने एक 64MP का प्राइमेरी कैमरा के अलावा एक 13MP का दूसरे कैमरा के साथ लॉन्च किया था, इसमें सेल्फ़ी के लिए कंपनी ने एक 32MP का फ्रन्ट कैमरा भी रखा है। फोन में एक 4200mAh की बैटरी भी मिल जाती है, जो 30W की फास्ट चार्जिंग और 5W की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
आपको लग रहा होगा कि यह तो बहुत पुराना फोन है, लेकिन आपको एक बात को समझना चाहिए कि जब तक किसी भी फोन को सॉफ्टवेयर और Security Update मिलना बंद न हो जाए तब तक किसी भी फोन को पुराना नहीं कहा जा सकता है, ऐसा ही इस फोन के साथ भी है। यह फोन अभी कुछ सालों तक नया ही रहने वाला है। लॉन्च के समय इस फोन को एक प्रीमियम फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था, लेकिन इस समय कम प्राइस में आपको इसे खरीदने का मौका अगर मिल रहा है तो यह एक अच्छे मौके के तौर पर भुनाया जा सकता हैं। फोन के स्पेक्स के अलावा फीचर आदि को भी आप देख चुके हैं। हालांकि, इस प्राइस में आपको बाजार में कई दमदार फोन आसानी से मिल जाने वाले हैं, लेकिन अगर आप फ्लिप वाला प्रीमियम फ़ील लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: POCO X8 Pro Series का आज 5:30PM पर लॉन्च से पहले प्राइस लीक, देखें कितने में मिलेगा