Motorola Razr 2019 कम्पनी का आगामी फोल्डेबल फोन है जिसे 13 नवम्बर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है लेकिन लॉन्च से पहले ही डिवाइस के बारे में कई ख़बरें सामने आ चुकी हैं। फोन के कथित रेंडर सामने आने के बाद लाइव हैंड्स-ऑन इमेज भी सामने आई है जिससे Motorola Razr 2019 के लुक का पता चलता है। इमेज से छोटी कवर डिस्प्ले और सिंगल कैमरा का पता चलता है जिसे एक LED फ़्लैश के साथ पेयर किया जाएगा।
Motorola Razr 2019 की लाइव फोटो वेबो पर देखी गई है और यह फोन की पतली चिन को दिखाती है। आप बटन की आउटलाइन को भी देख सकते हैं जो फिंगरप्रिंट सेंसर और फोन को ऑन करने के लिए काम करेगा। बॉटम पैनल में USB Type-C पोर्ट मिलता है लेकिन डिवाइस में 3.5mm हेडफोन जैक नहीं मिलता है। इसके अलावा डिस्प्ले के टॉप पर एक बोट शेप का नौच रखा गया है जिसमें फ्रंट कैमरा और इयरपीस रखे गए हैं।
इसके अलावा, टिप्स्टर Evan Blass (@evleaks) ने Motorola Razr 2019 के कुछ और रेंडर साझे किए थे जिससे फोन को फोल्डेड और अनफोल्डेड फॉर्म में देखा गया है। फोन की दाईं ओर वोल्यूम रॉकर और पॉवर बटन मौजूद हैं। एक रेंडर से पता चलता है कि कवर डिस्प्ले एक क्विक व्यू स्क्रीन का काम करेगी जिसमें नोटिफिकेशन आदि को देखा जा सकता है।
Motorola Razr 2019 स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 710 SoC के साथ आएगा जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस मुख्य डिस्प्ले पैनल 6.2 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी जिसका रेज़ोल्यूशन 876×2142 पिक्सल होगा जबकि कवर डिस्प्ले का रेज़ोल्यूशन 600×800 पिक्सल होगा। फोन में 2,730mAh की बैटरी दी गई है और इसका प्राइस EUR 1,500 (roughly Rs 1,19,000) रह सकती है।