Motorola One Hyper कम्पनी का नया फोन जल्द आने वाला है जो कि कम्पनी का पहला फोन होगा जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। डिवाइस को हाल ही में थाईलैंड में NTBC द्वारा सर्टिफिकेशन मिला है लेकिन अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि मोटोरोला अपनी वन सीरीज़ में कोई अन्य स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। One Hyper को US FCC पर XT2027-1 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इसके अलावा, इन्टरनेट पर डिवाइस की बैटरी से जुड़ी जानकारी की मानें तो Motorola One Hyper फोन में 4000mAh की बैटरी मिलने वाली है।
FCC की लेटेस्ट लिस्टिंग से Motorola One Hyper के मेजरमेंट का पता चला है। डिवाइस की लम्बाई 160mm और चौड़ाई 71mm हो सकती है। डिवाइस में 6.39 इंच की डिस्प्ले मिलने की अफवाहें सामने आ चुकी हैं। यह भी सामने आया है कि आगामी फोन में NFC सपोर्ट मिलेगा।
Motorola One Hyper में फुल HD+ IPS नौच-लेस डिस्प्ले मिलेगा और डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट द्वारा संचालित होगा जिसे 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। डिवाइस के स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD कार्ड स्लॉट भी मिल सकता है।
अब ऑप्टिक्स की बात करें तो Motorola One Hyper में डुअल रियर कैमरा मिल सकता है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। One Hyper की ख़ासियत इसका 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जिसका अपर्चर f/2.0 होगा।
Motorola One Hyper एंड्राइड 10 पर आधारित होगा। इसके अलावा, डिवाइस में USB Type-C पोर्ट, फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। पिछले लीक में रियर पैनल पर मोटोरोला लोगो को देखा गया है।