Lenovo के द्वारा खरीद ली गई मोटोरोला की ओर से उसके Motorola One Action स्मार्टफोन के लिए एक नया और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट जारी कर दिया है। इस सिक्यूरिटी अपडेट में आपको कई बढ़िया और जरुरी सिक्यूरिटी बदलाव और इम्प्रूवमेंट मिल रहे हैं। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि फोन को अक्टूबर महीने का सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। इस सिक्यूरिटी अपडेट में फ़ोन को इसके अलावा ज्यादा कुछ इस अपडेट के माध्यम से नहीं मिला है।
Motorola One Action 6.3 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आया है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080×2520 पिक्सल है। यह IPS सिनेमा विज़न डिस्प्ले है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 21:9 है। Motorola One Action स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। कैमरा सेटअप में 16 मेगापिक्सल का एक्शन कैमरा सेंसर 2 माइक्रोन पिक्सल साइज़ और f/2.2 लेंस के साथ रखा गया है। दूसरा 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर f/1.8 लेंस के साथ आया है और तीसरा 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है जो f/2.2 लेंस के साथ आया है। डिवाइस में दिया गया 16 मेगापिक्सल का कैमरा 4-इन-1 पिक्सल बिनिंग टेक का उपयोग कर के 4 मेगापिक्सल की तस्वीर डिलीवर करता है।
Motorola One Action एंड्राइड 0 पाई पर आधारित है और इस डुअल-सिम फोन को एंड्राइड 10 और 11 पर भी अपग्रेड किया जाएगा। Motorola One Action फोन को ओक्टा-कोर सैमसंग एक्सिनोस 9609 SoC के साथ लॉन्च किया गया है। प्रोसेसर को Mali G72 MP3 GPU और 4GB रैम के साथ पेयर किया गया है। Motorola One Action में 3,500mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट करता है। Motorola One Action 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के साथ लॉन्च हुआ है। फोन की कीमत Rs 13,999 रखी गई है।
Motorola का यह फोन एंड्राइड वन प्रोग्राम का हिस्सा है, अर्थात यूज़र्स को तीन साल तक लगातार सिक्योरिटी अपडेट्स मिलने वाले हैं। इसके अलावा, फोन को अगले दो सालों में एंड्राइड 10 और एंड्राइड 11 अपडेट भी मिलेंगे। यह स्मार्टफोन Motorola One सीरीज़ का चौथा स्मार्टफोन है, इससे पहले कम्पनी Motorola One Vision, Motorola One और One Power मोबाइल फोंस को लॉन्च कर चुकी है।