Moto G7 को लेकर सामने आये इस लीक में नजर आ रहा है कि इसमें एक वाटरड्राप नौच हो सकता है।
मोटोरोला ने अपनी Moto G6 और Moto E5 सीरीज को अप्रैल में लॉन्च किया था। जहां मोटो G6 सीरीज में कुछ टॉप-एंड स्मार्टफोंस जैसे मोटो G6 Plus, Moto G6 और moto G6 Play आते हैं। इसके अलावा Moto E5 सीरीज में Moto E5 Plus, Moto E5 और Moto E5 Play स्मार्टफोन आते हैं। हालाँकि आपको यह भी बता दें कि Motorola ने अपने Moto G6 Plus स्मार्टफोन को यूनाइटेड स्टेट्स में लॉन्च नहीं किया है। हालाँकि भारत में भी इन स्मार्टफोंस को लॉन्च नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इन्हें भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
अभी यह सब खबरें चल ही रही हैं कि मोटोरोला की एक नई सीरीज यानी Moto G7 के बारे में भी लीक आने शुरू हो गए हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि Moto G6 Plus स्मार्ट फोन को भी Moto G7 की रीम पेश किया जा सकता है, लेकिन इसे तो पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। इसका मतलब है कि यह एक नई ही सीरीज होने वाली है। इस डिवाइस को लेकर एक लीक सामने आया है। जो दर्शा रहा है कि इस आगामी स्मार्टफोन में एक वाटरड्राप नौच होने वाला है। इसी नौच को हमने Oppo के Oppo F9 और Oppo F9 Pro स्मार्टफोन में भी देखा है, ऐसा भी सामने आ रहा है कि Huawei Mate 20 स्मार्टफोन में भी ऐसा ही नौच होने वाला है।
जैसा कि आप इस लीक तस्वीर में देख सकते हैं कि इसमें यानी Moto G7 स्मार्टफोन में थिन बेजल्स साइड्स और बॉटम में होने वाले हैं। इसके अलावा ऐसा भी देखा जा सकता है कि फिंगरप्रिंट सेंसर को भी बैक पर ले जाया जा सकता है।
अभी के लिए यह सामने नहीं आया है कि आखिर Moto G7 को कब तक लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि Moto G6 Plus की तरह ही Moto G7 में भी आपको हायर-एंड स्पेसिफिकेशन मिल सकती है। हालाँकि इस समय कुछ भी सामने नहीं आया है। अभी सब खबरों को एक लीक की तरह ही देखा जा सकता है। लेकिन ऐसा भी कहा जा सकता है कि आने वाले कुछ हफ़्तों में इस डिवाइस को लेकर ज्यादा जानकारी सामने आ सकती है।