Motorola 7 जुलाई को नया इवेंट आयोजित करने वला है जहां नए डिवाइसेज़ से पर्दा उठने की उम्मीद है। रूमर्स की मानें तो इवेंट में Motorola Moto G 5G phone को उठाया जा सकता है। हाल ही में टिप्स्टर Evan Blass ने आगामी Motorola Moto G हैंडसेट का रेंडर साझा किया था और अब Moto G 5G के स्पेक्स को ऑनलाइन भी देखा जा चुका है। पहले इस मोटो फोन को Motorola Edge Lite नाम के साथ रूमर्ड किया जा रहा था।
लीक के मुताबिक, डिवाइस में फुल HD+ डिस्प्ले मिलेगी जो 21:9 एस्पेक्ट रेश्यो ऑफर करेगी। यह पैनल 90Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कोर्नर पर ड्यूल पंच-होल कैमरा मिल सकता है। डिवाइस का मेजरमेंट 167.98 x 73.97 x 9.59mm रहेगा और इसका वज़न 207 ग्राम है। Motorola Moto G 5G में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा और दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर होगा।
आगामी Motorola फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 SoC द्वारा संचालित होगा जिसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दिया जाएगा। यूज़र्स माइक्रोSD कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। नया Moto G 5G फोन Android 10 OS पर काम करेगा। फोन के बैक पर क्वाड कैमरा मिलने की खबरें आ रही हैं।
कैमरा सेटअप में एक Samsung GM1 48MP सेन्सर होगा और एक 4 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जाएगा। इसके अलावा, डिवाइस में एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर मिलेगा। Moto G 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर मिलेगा। डिवाइस में गूगल असिस्टेंट के लिए एक डेडिकेटेड हार्डवेयर बटन भी मिल सकता है। आगामी Motorola Moto G में 4,800mAh की बैटरी मिल सकती है।