अगर आप एक नया बजट स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं वो भी 5G की सुविधा के साथ, तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं। यहां मैं आपको मोटोरोला के एक किफायती फोन पर चल रही जबरदस्त डील के बारे में बताने वाली हूं, जिसके कारण यह इस समय अपनी असली कीमत से काफी सस्ते में उपलब्ध है। जिस फोन की हम बात कर रहे हैं वह Motorola G45 5G है और इसकी डिस्काउंट डील Amazon पर चल रही है। आइए पूरी डील देखते हैं।
मोटो का यह सस्ता फोन इंडिया में 12,999 (8GB + 128GB) की कीमत पर लॉन्च हुआ था। हालांकि, अभी यह ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर 11,650 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा, आप कुछ चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड्स और डेबिट कार्ड्स का इस्तेमाल करके 1165 रुपए रुपए तक की अतिरिक्त छूट भी पा सकते हैं।
इतना ही नहीं, अगर आपके पास कोई पुराना फोन है जो अच्छी कंडीशन में हो और उसका मॉडल भी ज्यादा पुराना न हो, तो उसे एक्सचेंज करने पर भी आपको 11,050 रुपए तक की बचत करने का मौका मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 Edge बनाम Samsung Galaxy S25: देखें इंडिया प्राइस से लेकर स्पेक्स और फीचर आदि तक का अंतर
हालांकि, अगर आप पूरे पैसे एक साथ न देकर EMI पर इस हैंडसेट को खरीदना चाहते हैं, तो यहां EMI ऑप्शंस 565 रुपए से शुरू हो रहे हैं। साथ ही यहां नो-कॉस्ट EMI भी उपलब्ध है। ये सभी ऑफर्स मिलकर मोटोरोला जी45 को इस कीमत पर एक बेहतरीन डील बनाते हैं, क्योंकि इसके स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स भी उतने ही दमदार हैं। तो आइए इस डिवाइस के टॉप 4 फीचर्स पर को भी एक नजर देख लेते हैं।
यह भी पढ़ें: Oppo F29 सीरीज 20 मार्च को इंडिया में मारेगी धमाकेदार एंट्री, देखें क्या कुछ हुआ रिवील