जहाँ 2019 में फोलडबल फ़ोन्स की काफी चर्चा रही और Samsung और Huawei और बाकी ब्रांड्स भी इसमें शामिल रहे, वहीँ अब मोटोरोला भी इसी रेस में है। हाल ही में एक CNET रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा लगता है कि Motorola अपने नए फोल्डेबल फ़ोन को Razr नाम से इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकता है।
Motorola कथित तौर पर एक फोल्डेबल फोन पर काम कर रहा है। इसके लिए कंपनी ने 2017 में एक पेटेंट भी फाइल किया था। पेटेंट से इस बात की जानकारी मिली थी कि फोल्डेबल फोन का डिज़ाइन Razr phone की तरह ही हो सकता है, ना कि Samsung या Huawei की तरह।
CNET रिपोर्ट्स की मानें तो Motorola इस साल फोल्डेबल फोन न बेचकर अगली साल सेल के लिए उतरेगा। वहीँ ऐसा पहली बार है जब यह सुनने में आ रहा है कि मोटोरोला फोलडेबल फोन Razr हो सकता है।
XDA के मुताबिक Razr Qualcomm Snapdragon 670 या Snapdragon 710 से लैस हो सकता है। साथ ही इसमें 4/6GB RAM और 6.2 inch OLED display दी जा सकती है। ऐसे ही Galaxy Fold अपने फोन की जहां सेल करने जा रहा वहीँ हुवावे Mate X ने अपने फोल्डेबल फ़ोन का लॉन्च टाइम अभी तक रिवील नहीं किया है।