Motorola Edge 70 Fusion होगा इस कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन, मिलेगी 7000mAh बैटरी, कब है लॉन्च?

Updated on 23-Feb-2026

स्मार्टफोन कंपनी Motorola ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन Edge 70 Fusion से जुड़े कई नए फीचर्स आधिकारिक तौर पर साझा कर दिए हैं। कंपनी ने पहले ही अपने माइक्रोसाइट के जरिए इस फोन के कलर ऑप्शन पैंटोन ब्लू सर्फ़, पैंटोन कंट्री एयर और पैंटोन सिलोएट की पुष्टि की थी। अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर मौजूद इसी माइक्रोसाइट के माध्यम से डिवाइस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गए हैं। ये कलर स्टैंडर्ड पैंटोन के सहयोग से तैयार किए गए हैं।

माइक्रोसाइट से हुए कई खुलासे

माइक्रोसाइट के अनुसार Motorola Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। कैमरा सेगमेंट में यह फोन खास रहने वाला है, क्योंकि इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का Sony-LYT 710 सेंसर मिलेगा, जिसे दुनिया में पहली बार किसी स्मार्टफोन में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा, जो मैक्रो और डेप्थ सेंसर का भी काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन में ऑटो नाइट विज़न फीचर भी मिलेगा, जिससे कम रोशनी में बेहतर और साफ तस्वीरें ली जा सकेंगी।

कंपनी ने इसमें Moto AI फीचर्स भी शामिल किए हैं, जिनकी मदद से AI Photo Enhancement और AI Adaptive Stabilisation जैसे टूल्स मिलेंगे, जिससे वीडियो रिकॉर्डिंग ज्यादा स्मूद हो सकेगी। खास बात यह है कि स्मार्टफोन के सभी कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें Super HD 1272p क्वाड-कर्व्ड स्क्रीन दी जाएगी, जिसकी पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स तक बताई गई है। इसके अलावा SGS आई प्रोटेक्शन, स्मार्ट वॉटर टाच 3.0, 96.2% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और HDR10+ सपोर्ट भी मिलेगा। कंपनी इसे भारत का पहला 144Hz 1.5K ट्रू-कलर क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन बता रही है।

डिज़ाइन के मामले में फोन सिर्फ 7.99mm पतला होगा, लेकिन इसके बावजूद इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो Edge सीरीज में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मानी जा रही है। साथ ही बॉक्स में 68W TurboPower फास्ट चार्जर भी मिलेगा।

Motorola Edge 70 Fusion कब होगा लॉन्च

फिलहाल माइक्रोसाइट पर इतनी ही जानकारी साझा की गई है। मुख्य बैनर पर अगली घोषणा की तारीख 28 फरवरी दोपहर 12 बजे (IST) दिखाई गई है, जबकि अंदर की जानकारी में 2 मार्च 2026 मेंशन किया गया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि स्मार्टफोन की आधिकारिक लॉन्चिंग मार्च की शुरुआत में हो सकती है, हालांकि फाइनल डेट की पुष्टि कंपनी द्वारा जल्द किए जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले बेहद सस्ता हुआ Galaxy S24, यहां मिल रही 33 हज़ार की भारी भरकम छूट

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :