Moto Z3 Play स्मार्टफ़ो को एक केस सामने आया है जो इसके डिजाईन से पर्दा उठा रहा है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि कंपनी इस साल अपने बहुत से डिवाइस लॉन्च कर सकती है। इनमें से एक डिवाइस को कंपनी कल ब्राज़ील में लॉन्च कर सकती है। अगले कुछ महीने में कंपनी अपने कई फ्लैगशिप स्मार्टफोंस को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसके अलावा Moto Z3 स्मार्टफोन के साथ कंपनी अपने नए डिवाइस यानी Moto Z3 Play को भी लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन को लेकर कुछ केस लीक हुए हैं।
अगर इस डिवाइस के कुछ स्पेक्स की चर्चा करें तो ऐसा माना जा सकता है कि उस डिवाइस को क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकता है। ऐसा ही कुछ इस स्मार्टफोन को लेकर सामने आये रुमर्स से भी सामने आ रहा है।
Paytm Deals: इन प्रोडक्ट्स पर Paytm दे रहा है दमदार ऑफर्स
इसके साथ ही फोन में एक 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज होने वाली है। साथ ही फोन में एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी को भी शामिल किया जा सकता है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि डिवाइस एक 6.1-इंच की डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
साथ ही आपको यह भी बता देते हैं कि डिवाइस में एक USB Type C पोर्ट शामिल किया जा सकता है, और इसके इसमें शामिल होने के कारण ऐसा भी हो सकता है कि डिवाइस से 3.5mm के ऑडियो जैक को रिमूव कर दिया जाये।
Paytm Deals: इन प्रोडक्ट्स पर Paytm दे रहा है दमदार ऑफर्स
हालाँकि अभी इन खबरों पर कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। साथ ही यह भी सामने नहीं आया है कि डिवाइस को आखिर कब तक लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि यह कहा जा सकता है कि डिवाइस को जून की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।