Motorola ने अपने Moto Z2 Play स्मार्टफोन के लिए एंड्राइड पाई का अपडेट जारी कर दिया है। XDA कम्युनिटी के कई मेम्बर्स को एंड्राइड पाई के लिए OTA अपडेट प्राप्त हुआ है। Android Pie में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो कि एंड्राइड ओरियो में उपलब्ध नहीं है। Moto Z2 Play के लिए आया यह अपडेट डिवाइस के लिए आख़िरी बड़ा अपडेट हो सकता है।
Moto Z2 Play में 5.5-इंच की डिस्प्ले मौजूद है, इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 1920×1080 है। इसके साथ ही यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर से लैस है। साथ ही इसमें 3GB और 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज का आप्शन उपलब्ध है।
अगर Moto Z2 Play के कैमरा सेटअप पर नज़र डालें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा f/1.7 अपर्चर लेंस के साथ मौजूद है। यह डुअल-पिक्सल ऑटोफोकस से लैस है। फ्रंट कैमरे पर नज़र डालें तो इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
इस डिवाइस में बैटरी 3000mAh है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में ब्लूटूथ 4.0, वाई-फाई और यूएसबी टाइप C पोर्ट मौजूद है। इस डिवाइस में ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम मौजूद है। इस डिवाइस में 12 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर मौजूद है।