Moto G9 Plus के खास स्पेक्स के साथ ही इसका डिज़ाइन और कीमत भी लीक में सामने आ गई है। हाल ही में Orange Slovakia वैबसाइट पर फोन को लिस्टिंग में देखा गया था। लिस्टिंग से पता चलता है कि आगामी Moto G9 Plus के कई स्पेक्स अगस्त में भारत में लॉन्च हुए Moto G9 से मिलते हैं। Moto G9 को भारत में Rs 11,499 की कीमत में लॉन्च किया गया है और फोन में ट्रिपल कैमरा, स्नैपड्रैगन 662, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Moto G9 Plus और Moto E7 Plus को भी लीक्स में देखा जा चुका है और कथित रेंडर को अगस्त में पेश किया गया था। Moto G9 Plus के स्पेक्स और कीमत के बारे में जानते हैं।
Moto G9 Plus में 6.8 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेज़ोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल है और डिस्प्ले के टॉप पर एक पंच-होल कटआउट दिया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G9 Plus की मोटाई 9.69mm है और इसका वज़न 223 ग्राम है। Moto G9 Plus क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रॉसेसर से लैस होगा। फोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा, फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन में क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 64MP का कैमरा दिया गया है, दूसरा कैमरा 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है, तीसरा कैमरा 2MP का डेप्थ सेन्सर और चौथा 2MP का मैक्रो लेंस है। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा होगा जिसे नौच में रखा जाएगा। Moto G9 Plus में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जिसे 30W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी।
Orange वैबसाइट की लिस्टिंग से पता चलता है कि Moto G9 की कीमत Euro 235 (करीब Rs 20,000) होगी।
नोट: हमारा नया रिचार्ज पेज देखने के लिए यहाँ क्लिक करें!