Moto G8 Plus को आज ब्राज़ील में लॉन्च किया जाने वाला है और यह लॉन्च इवेंट 9:30am CT (8pm IST) पर शुरू होगा। नया स्मार्टफोन Moto G7 Plus की जगह लेगा और इसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल नौच, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, अतिरिक्त लेज़र ऑटोफोकस सिस्टम तथा रियर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने वाला है। प्राइमरी कैमरा में 48 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल किया जाएगा।
Moto G8 Plus के प्राइस के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन रेंडर से स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। याद दिला दें, Moto G7 Plus को EUR 299.99 (लगभग Rs 23,600) के प्राइस में लॉन्च किया गया था और इसलिए हो सकता है कि नए Moto G8 Plus फोन को भी लगभग इसी कीमत में लॉन्च किया जाए।
लीक हुए रेंडर से पता चला है कि Moto G8 Plus ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा और बैक पैनल पर ग्रेडिएंट फिनिश डिज़ाइन दिया जाएगा। इसके अलावा डिस्प्ले के टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच मिलेगा और डिस्प्ले के बॉटम में थोड़ा मोटा चिन दिया गया है। फोन में डुअल रियर एंड स्पीकर्स, USB Type-C पोर्ट, दाएं किनारे पर वोल्यूम और पॉवर बटन दिए जाएंगे। फोन को ब्लू और रेड ग्रेडिएंट ग्लॉसी फिनिश के साथ launch किया जा सकता है।
अब अगर स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, Moto G8 Plus एंड्राइड 9 पाई पर आधारित होगा और फोन में 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रेज़ोल्यूशन 1080×2280 पिक्सल है। फोन को स्नैपड्रैगन 665 ओक्टा-कोर SoC द्वारा संचालित किया जाएगा और इसे 4GB रैम तथा 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ पेयर किया जाएगा। स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो SD स्लॉट भी मिलेगा।
कैमरा की बात करें तो Moto G8 Plus में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलने वाला है। सेल्फी के लिए 25 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा को जगह दी जाएगी।
Moto G8 Plus में 4,000mAh की बैटरी मिलेगी और 3.5mm ऑडियो जैक तथा रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह दी जाएगी। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5, LTE, dual-SIM सपोर्ट, वायरलेस LAN, LTE Cat 13, डुअल बैंड Wi-FI, NFC आदि विकल्प मिलेंगे। फोन का वज़न 188 ग्राम होगा और फोन की मोटाई 9.1mm हो सकती है।