Moto G05 G15 G15 Power and E15 announced specs features price and other details
Moto G06 स्मार्टफोन को Lenovo की और से जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. हालाँकि, फोन के लॉन्च से पहले ही Moto G Series के इस फोन को एक Retailer Website पर देखा जा चुका है, यहीं से फोन के प्राइस को लेकर जानकारी सामने आई है. Moto G06 स्मार्टफोन को लेकर सामने आई लिस्टिंग से जानकारी मिलती है कि फोन में 4GB की रैम और 256GB स्टोरेज मिलने वाली है. इस फोन को Moto G05 की ही पीढ़ी के नए फोन के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है. हालाँकि, इस फोन को कुछ चुनिन्दा बाजारों में दिसम्बर महीने में ही लॉन्च किया जा चुका है. Moto G05 स्मार्टफोन को MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था, इसके अलावा इस फोन में एक 5200mAh की बैटरी भी मिलती है.
अगर यूरोपीय बाजार के जाने माने Retailer Epto को देखा जाये तो यहाँ Moto G06 को EUR 122.90 यानी लगभग लगभग 12000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, इस प्राइस में फोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल होने वाला है. इसके अलावा फोन के 256GB मॉडल को लगभग लगभग EUR 169.90 यानी 17000 रुपये के आसपास की कीमत में पेश किया जा सकता है. लिस्टिंग से यह भी जानकारी मिलती है कि फोन को Arabesque, Tapestry और Tendril color में लॉन्च किया जा सकता है.
Moto G05 के ग्लोबल वैरिएंट को देखते हैं तो इस फोन में भी 128GB की रैम और 8GB की स्टोरेज मिलती है. नए फोन को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि Moto G06 को ज्यादा रैम और स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है. हालाँकि, अभी के लिए स्पेक्स और लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
Moto G06 स्मार्टफोन में Moto G05 के मुकाबले कई बदलाव हो सकते हैं. इस फोन को Forest Green के अलावा Plum Red कलर में लॉन्च किया गया था. फोन को इंडिया में भी 6,999 रुपये के प्राइस में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया गया था.
Moto G05 स्मार्टफोन को देखते हैं तो इस फोन में एक 6.67-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट से लैस है. इसके अलावा इस फोन में आपको गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिलता है. फोन को MediaTek Helio G81 Extreme प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया था, इसमें 50MP का मेन कैमरा और इसके साथ Quad Pixel Technology भी मिलती है. मोटो के इस फोन में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है.
Moto के इस फोन में स्टोरेज को अगर आप बढ़ाना चाहते हैं तो इसे अप 1TB तक माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा सकते हैं. इसके अलावा इस फोन में एक 5200mAh की बैटरी भी मिलती है जो 18W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है.