Vivo S5 स्मार्टफोन को 14 नवम्बर को लॉन्च किया जाना तय हो चुका है, इसका मतलब है कि मात्र आज का ही दिन इस स्मार्टफोन और आपके बीच में है। हालाँकि अभी यह डिवाइस लॉन्च नहीं हुआ है लेकिन इसे लेकर रेंडर आने बंद नहीं हो रहे हैं। Vivo की ओर से एक प्रोमो पोस्टर जारी किया जा चुका है, जो इस मोबाइल फोन के बारे में हमें इस बात की जानकारी देता है कि आखिर यह डिवाइस दिखने वाला कैसा है।
इसके अलावा वेइबो पर इस मोबाइल फोन को लेकर भी काफी जानकारी सामने आ चुकी है। इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। और इस मोबाइल फोन में आपको एक डायमंड शेप मोड्यूल मिलने वाला है, साथ ही इस मोबाइल फोन में आपको एक पंच-होल डिस्प्ले मिलने वाली है।
हालाँकि इस मोबाइल फोन को लेकर इसके लॉन्च से एक दिन पहले ही आधिकारिक तौर पर एक रेंडर सामने आया है। हालाँकि इसके लिए कंपनी को वेइबो पर रुख करना पड़ा है, और यहाँ जाकर कंपनी यह रेंडर जारी किये हैं। फोन को दो अलग अलग ग्रेडिएंट फिनिश में लॉन्च किया जाने वाला है।
यह आपको ब्लू और वाइट रंगों में मिलने वाला है। इसके अलावा इसके कैमरा मोड्यूल और पंचहोल के बारे में जानकारी सामने आई है, साथ ही फोन में आपको एक USB Type C पोर्ट मिलने वाला है, इसके अलावा इसमें रेंडर में आप इसके स्पीकर ग्रिल्स को भी देखा जा सकता है।
अगर हम TENAA ई चर्चा करें तो यहाँ Vivo S5 मोबाइल फोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है, इसके अलावा इसमें माध्यम से ही सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.44-इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है। साथ ही फोन में आपको एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने वाला है। जो 2.3GHz की स्पीड के साथ आने वाला है, ऐसा माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 712 चिपसेट होने वाला है।
Vivo S5 मोबाइल फोन में आपको एक 8GB रैम और 128GB के अलावा 256GB की इंटरनल स्टोरेज मिलने वाली है। साथ ही फोन को एंड्राइड 9 Pie पर लॉन्च किया जा सकता है, फोन में आपको एक 4010mAh क्षमता की बैटरी मिलने वाली है, जो आपको 22.5W की रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी मिलने वाली है।