10000 रुपये के प्राइस में आजकल बहुत से फोन्स रिलीज हो चुके हैं। काम बजट वाले फोन्स को लोग इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि अगर यह चोरी हो जाएं या खो जाए तो भी ज्यादा परेशान नहीं करते हैं। असल में, कम प्राइस में आने के कारण फोन्स एक साल में बदल भी लेने पर जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है। अब स्मार्टफोन की भीड़ बढ़ती जा रही है, ऐसे में एक अच्छे फोन को कम प्राइस में कैसे भी करके निकाल लेना बेहद ही मुश्किल काम हो जाता है। ऐसा कह सकते हैं कि भूसे के ढेर में सुई को तलाशना वाली कहावत यहाँ पर सटीक बैठती है। हालांकि, अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो मैं आपको आज इसका हल देने वाला हूँ। मैंने 10000 रुपये के प्राइस में आने वाले फोन्स की एक लिस्ट तैयार की है। इन सभी फोन्स में बेस्ट कैमरा, ताकतवर बैटरी और बढ़िया लुक मिलता है। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन से फोन्स शामिल हैं।
अगर आप स्टाइलिश डिजाइन वाले सस्ते फोन को तलाश रहे हैं तो यह फोन आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है। इस फोन में आपको एक 32MP का कैमरा और एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है। इसके साथ साथ फोन में 6GB की के अलावा 128GB स्टॉरिज भी मिलती है। फोन में 6.88 इंच की डिस्प्ले भी मिल जाती है। इस फोन में एक 5200mAh की बैटरी भी है। इस फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 1100 प्रोसेसर भी दिया गया है। आप इस फोन को Amazon India से खरीद सकते हैं।
AI Image
अगर आप एक मजबूत फोन इस प्राइस में खरीदना चाहते हैं तो सैमसंग के इस फोन को एक बढ़िया चॉइस के तौर पर देखा जा सकता है। सैमसंग के इस फोन को कंपनी ने MediaTek Helio G99 प्रोसेसर पर लॉन्च किया है। इसके अलावा इस फोन में IP54 रेटिंग भी मिलती है। इस फोन में एक 50MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसके अलावा फोन में एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी है। फोन में एक 6.7-इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो 90Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस फोन में एक 5000mAh की बैटरी भी है। इसमें 26W की फास्ट चार्जिंग क्षमता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम प्राइस में आने के बाद भी यह 6 साल के एंड्रॉयड और Security Update के साथ आता है। इस फोन को भी आप Amazon India से खरीद सकते हैं।
Lava Bold N2 स्मार्टफोन को भी एक दमदार फोन के तौर पर देखा जा सकता है। इस फोन में 13MP का AI रियर कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 5MP का फ्रन्ट कैमरा भी है।, इसके अलावा इसमें एक 5000mAh की बैटरी मिलती है। फोन का लुक और फ़ील भी अच्छा है। इस फोन में एक 6.75-इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है जो 90Hz रिफ्रेश रेट पर आती है। फोन में IP64 रेटिंग भी शामिल है, फोन को खरीदने के लिए आप Amazon India पर जा सकते हैं।
Redmi A5 को भी इस बजट में एक बढ़िया फोन कह सकते हैं। फोन को कंपनी ने एक 6.88-इंच की डिस्प्ले पर लॉन्च किया है। फोन में आपको एंड्रॉयड 15 का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में आपको एक 32MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी है। फोन को कंपनी ने 5200mAh की बैटरी पर लॉन्च किया है। इस फोन का लुक भी काफी दमदार है।
यह भी पढ़ें: Samsung का 60 हज़ार वाला फोन मिल रहा 40 हज़ार रुपये से भी सस्ता, Flipkart समर सेल में मच गई लूट!