मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने अपना नया स्मार्टफ़ोन कैनवस पेस लॉन्च किया है. यह एक 4G स्मार्टफ़ोन है. फ़िलहाल इस स्मार्टफ़ोन को कंपनी की आधिकारिक साइट पर लिस्ट किया गया है.
अगर माइक्रोमैक्स कैनवस पेस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें 5-इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 480×854पिक्सल है. इसमें 1.1GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन क्वाडकोर प्रोसेसर और 1GB रैम दी गई है. इसके साथ ही इसमें 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही इसमें 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 5.1 लोलीपॉप पर चलता है. इसमें 2500mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी के अनुसार 9 घंटे का टॉकटाइम और 375 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है.
माइक्रोमैक्स कैनवस पेस में 4G LTE के अलावा 3G, वाई-फाई, माइक्रो-USB और GPS दिए गए हैं. साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस फोन में अमेजन, स्नैपडील और सावन जैसे कई खास एप्लिकेशन प्री-लोडेड हैं.