गार्टनर की रिपोर्ट के अनुसार टॉप 10 स्मार्टफोन निर्माताओं की लिस्ट में माइक्रोमैक्स, सैमसंग और एप्पल के अलावा माइक्रोसॉफ्ट, हुआवई, एलजी, लेनोवो और शाओमी शामिल हैं.
भारतीय मोबाइल निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स दुनिया की 10 टॉप स्मार्टफ़ोन निर्माता कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई है. जुलाई से सितंबर 2015 के मध्य तक माइक्रोमैक्स की ग्लोबली मोबाइल फोन शिपमेंट की बिक्री 478 मिलियन यूनिट तक पहुँच गई है.
आपको बता दें कि यह जानकारी एक रिपोर्ट में सामने आई है जिसे गर्टनर द्वारा जारी किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार माइक्रोमैक्स अब दुनिया टॉप 10 मोबाइल निर्माता कंपनियों में शामिल हो गई है. इस साल जुलाई से सितंबर के बीच कंपनी ने 12.16 मिलियन यूनिट की सेल की है जबकि पिछले साल इस समय तक कंपनी ने केवल 5.6 मिलियन यूनिट सेल की थी. यह पिछले साल के मुकाबले दो गुना से भी अधिक है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोबाइल निर्माता कंपनी सैमसंग इस लिस्ट में पहले स्थान पर है, सैमसंग पिछले साल भी पहले स्थान पर ही थी. हालाँकि, सैमसंग ने इस साल पिछले साल के मुकाबले 9 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की है. इस क्वार्टर तक सैमसंग ने 102 मिलियन यूनिट सेल किए हैं. इसके अलावा एप्पल ने इस साल 46 मिलियन डिवाइस सेल कर 20.6 प्रतिशत की ग्रोथ की है.
गौरतलब हो कि, गार्टनर की रिपोर्ट के अनुसार टॉप 10 स्मार्टफोन निर्माताओं की लिस्ट में माइक्रोमैक्स, सैमसंग और एप्पल के अलावा माइक्रोसॉफ्ट, हुआवई, एलजी, लेनोवो और शाओमी शामिल हैं.