बेहद नए डिज़ाइन के साथ आएगा Mi 11, लॉन्च से पहले इमेज आई सामने

HIGHLIGHTS

28 दिसंबर को लॉन्च होगी Mi 11 सीरीज़

Mi 11 सीरीज़ स्नैपड्रैगन 888 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा फोन

लॉन्च से दो दिन पहले सामने आया Mi 11 का डिज़ाइन

शाओमी की अपकमिंग फ्लैगशिप Mi 11 सीरीज़ को 28 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह आगामी फोन स्नैपड्रैगन 888 प्रॉसेसर द्वारा संचालित होगा। फोन लॉन्च होने के पहले ही अपकमिंग स्मार्टफोन को वेबो पर देखा गया है। इस लीक हुई इमेग से आप Mi 11 के फ्रंट और रियर डिज़ाइन का पता चला है।

आगामी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जो स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल में होगा और इसके साथ ही LED फ्लैश भी दी जाएगी। फोन में 108 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Mi 11 में बढ़िया फोटोग्राफी के लिए कंप्यूटेशनल फटॉग्रफी टेक्नॉलजी को शामिल किया जाएगा।

Twitter पर भी एक यूजर ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन की तस्वीर साझा की है। शेयर की गई इस तस्वीर में टॉप स्क्रीन सामने नहीं आई है। हालांकि, पिछली कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, डिवाइस में कर्व्ड एज के साथ पंच-होल डिस्प्ले मिल सकती है। माना जा रहा है कि फोन में क्वाड HD+ रेज़ोल्यूशन वाली 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगी।

स्पेक्स की बात करें तो Mi 11 में 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 888 5G प्रॉसेसर मिलेगा। फोन एंडरोइड पर आधारित MIUI 12 पर काम करेगा। दो दिन बाद इस फोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा और भारत में इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :