मिजू MX6 मेटल बॉडी से लैस होगा और यह 19 जुलाई को बीजिंग में एक कांफ्रेस के दौरान लॉन्च किया जाएगा.
कुछ नए रुमर्स के अनुसार मिजू MX6 स्मार्टफ़ोन को 19 जुलाई को पेश किया जाना तय किया गया है. बता दें कि 19 जुलाई को बीजिंग में एक प्रेस कांफ्रेंस में इस स्मार्टफ़ोन को पेश किया जा सकता है. हाल ही में सामने आए कुछ लीक्स के अनुसार, मिजू MX6 स्मार्टफोन मेटल बॉडी से लैस होगा ऐसा सामने आया है.
इसके अलावा इसमें आपको 1080p स्क्रीन साइज़ के साथ 2.5D ग्लास के साथ इसकी डिस्प्ले मिलने वाली है साथ ही इसमें आपको हेलिओ X20 चिपसेट होगी साथ ही बता दें कि यह दो रैम वैरिएंट्स में बाज़ार में आ सकता है इसके 3GB रैम वर्ज़न के साथ आपको 32GB की स्टोरेज मिलेगी साथ ही इसके 4GB वर्ज़न में आपको 64GB की स्टोरेज मिलेगी.
इसके अलावा इसमें आपको 20/7MP का कैमरा सेटअप मिल रहा है. साथ ही इसमें आपको 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है और इस स्मार्टफ़ोन की कीमत CNY 1,800 होने वाली है. बता दें कि MX6 में वही मेटल बॉडी होने वाली है जैसे हमने प्रो 6 में देखी थी.