इस स्मार्टफोन को लेकर कुछ नई रेंडर्स के अनुसार इस स्मार्टफ़ोन में शानदार डिजाईन के साथ साथ ड्यूल-कर्व्ड एजेस हो सकते हैं. इस स्मार्टफ़ोन की जो फोटो लीक हुई हैं वह शाओमी के Mi 5 और सैमसंग के गैलेक्सी S7 से काफी मिलती जुलती हैं. जैसे मिज़ू अपने सभी स्मार्टफोंस बनाती रही है वैसे ही इस स्मार्टफ़ोन को स्टेडी डिजाईन दिया गया है. स्मार्टफ़ोन ने कई शानदार स्मार्टफोंस को बाज़ार में उतारा है.
इस स्मार्टफ़ोन को जैसे कि पहले भी बताया गया है कि मिज़ू प्रो 6 नाम से जाना जाता है इस स्मार्टफ़ोन में मीडियाटेक का हेलिओ X20 डेका-कोर प्रोसेसर हो सकता है. इसके साथ ही इसमें माली- T880 GPU भी होगा. इसके साथ ही कुछ हाल ही आ रही रिपोर्ट्स दावा का रही हैं कि कंपनी 3D टच डिस्प्ले पर काम कर रही है. तो साफ़ है कि मिज़ू भी एप्पल के चलन में शामिल होना चाहता है क्योंकि ये तकनीक हम नए आईफोंस में देख चुके हैं. कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को मई 2016 में लॉन्च किया जाएगा. अभी काफी समय बाकी है तो शायद हो सकता है कि तब तक हम इस स्मार्टफ़ोन से मिलते जुलते स्पेक्स वाले कई स्मार्टफोंस को देख लें, क्योंकि बाज़ार में हेलिओ X20 प्रोसेसर और इस डिस्प्ले के साथ कई स्मार्टफोंस लॉन्च हो सकते हैं.
पिछले कुछ समय में हमने देखा है कि मिज़ू ने अपने स्मार्टफोंस को लेकर बढ़िया इम्प्रूवमेंट किया है, और कंपनी के मिज़ू M2 ने भी यूजर्स पर काफी प्रभाव डाला था और इस स्मार्टफोन को बहुत सारे लोगों द्वारा पसंद भी किया गया था. हालाँकि कंपनी अपना प्रो 5 स्मार्टफ़ोन भारत में लॉन्च करने वाली थी लेकिन वह इसे लॉन्च नहीं कर सकी है. अब देखना है कि ये नए स्मार्टफोंस को भारत के स्मार्टफोन लवर्स को किस हद तक प्रभावित करते हैं.
इसे भी देखें: गार्मिन इंडिया ने ‘वीवोस्मार्ट HR’ एक्टिविटी ट्रैकर पेश किया
इसे भी देखें: शाओमी Mi ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, कीमत Rs. 1,999