Meizu अपने तीन नए स्मार्टफोंस को चीन में 22 अप्रैल को लॉन्च कर सकता है। इन स्मार्टफोंस में Meizu 15, Meizu 15 Lite और Meizu 15 Plus स्मार्टफोन शामिल हैं। इस इवेंट का आयोजन चीन में 7:30 बजे से किया जाने वाला है, इसके अलावा इस डिवाइस को भारत के समयनुसार 5:00 बजे लॉन्च जायेंगे। हम इन स्मार्टफोंस के बारे में आपको कल बता चुके हैं। हालाँकि अब एक नई जानकारी के अनुसार, Meizu 15 Plus स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग साईट AnTuTu पर देखा गया है।
इस लिस्टिंग से सामने आ रहा है कि डिवाइस को एक्सीनोस 8895 ओक्टा-कोर चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक 6GB की रैम के साथ 64GB की स्टोरेज भी होने वाली है।
Paytm Mall Deals of the Day: गेमिंग लवर्स के लिए धमाका ऑफर्स
अगर हम मिज़ू 15 लाइट स्मार्टफोन की चर्चा करें तो इसे लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही है, इस डिवाइस को एक 5.46-इंच की IPS LCD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह एक FHD+ पैनल होने वाला है, जो 2160×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आएगी। इसके अलावा ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस को तीन अलग अलग स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है, जो 3GB रैम 32GB स्टोरेज, 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के अलावा 6GB रैम और 128GB की स्टोरेज से लैस हो सकते हैं।
फोन में सैमसंग के एक्सीनोस चिपसेट या स्नेपड्रैगन चिपसेट को शामिल किया जा सकता है। फोन में एक 12-मेगापिक्सल के कैमरा के साथ एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी होने की भी आस है।
अगर हम प्लस वैरिएंट की चर्चा करें तो इस डिवाइस को लेकर भी काफी कुछ सामने आ चुका है, आपको बता दें कि कंपनी इसे एक 5.95-इंच की AMOLED 2560×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च कर सकती है। इसके आपको एक 3,430mAh क्षमता की बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा इसमें एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने के भी आसार हैं।
Paytm Mall Deals of the Day: गेमिंग लवर्स के लिए धमाका ऑफर्स
वहीँ अगर Meizu 15 स्मार्टफोन की चर्चा करें तो ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें एक 5.46-इंच की एक AMOLED डिस्प्ले हो सकती है, यह एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले से लैस हो सकता है। इसके अलावा इसमें एक 12-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल का कैमरा कॉम्बो होता है।