LG ने अपने W10, W30, और LG W30 Pro मोबाइल फोंस को W सीरीज में भारत में जून महीने में हुए एक इवेंट के दौरान लॉन्च किया था। इसके बाद LG W10 और LG W30 मोबाइल फोंस को जुलाई महीने में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया था। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि LG W30 Pro मोबाइल फोन को एक 6.2-इंच की फुलविज़न डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था, इसके अलावा इसमें आपको एक ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको स्टीरियोपल्स साउंड भी मिल रहा है, फोन की कीमत Rs 12,490 है, इसे अमेज़न इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। अर्थात् दो अन्य फोंस के बाद अब W30 Pro मोबाइल फोंस भी सेल के लिए उपलब्ध है।
इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है, साथ ही इन तीनों ही लेंस को भी अलग अलग किया गया है, इसमें आपको एक लो लाइट कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक डेप्थ सेंसर मिल रहा है, इसके साथ ही फोन में आपको एक वाइड-एंगल लेंस मिल रहा है। इन तीनों लेंस के मिश्रण से ही एक बढ़िया कैमरा उभर कर सामने आ रहा है। इस कैमरा में आपको अलग अलग मोड भी मिल रहे हैं, जैसे आपको इसने नार्मल मोड मिल रहा है, नाईट मोड भी इसमें मौजूद है, फोन में आपको पोर्टेट मोड भी मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको स्लो मोशन और वाइड-एंगल मोड भी मिल रहा है।
इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कमेरा भी मिल रहा है, इसके अलावा आपको इसमें बोकेह मोड भी मिल रहा है, फोन के कैमरा में आपको एक ऑन-स्क्रीन स्लाइडर भी मिल रहा है, जिसके द्वारा आपको बेकग्राउंड ब्लर को एडजस्ट कर सकते हैं, इसके अलावा फोन में आपको एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है, फोन में एक 4050mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको स्टीरियोपल्स साउंड भी मिल रहा है। जो इस फोन को सबसे अलग करता है और खास बना देता है।