अभी हाल ही में एक खबर सामने आ रही थी कि LG की ओर से उसके LG G7 ThinQ डिवाइस को 2 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। हालाँकि अभी इस स्मार्टफ़ोन को लॉन्च किया जाना बाकी है, लेकिन एक नए स्मार्टफोन LG V35 ThinQ पर भी काम कर रही है।
इस डिवाइस के बारे में काफी कुछ पहले भी सामने आ चुका है। हालाँकि एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने एक अन्य V-सीरीज के स्मार्टफोन पर काम कर रही है, इस डिवाइस को LG V40 नाम से लॉन्च किया जा सकता है, साथ ही इसका कोडनेम Storm होने की उम्मीद है।
Paytm Deals on Smartphones: Paytm मॉल इन स्मार्टफोंस पर दे रहा है दमदार ऑफर्स
ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि कंपनी अपने इस डिवाइस को इन गर्मियों के अंत में लॉन्च कर सकती है। इसे देखकर ऐसा सामने आ रहा है कि डिवाइस को अगस्त के अंत में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि ऐसा भी हो सकता है कि इस डिवाइस को IFA 2018 में बर्लिन जर्मनी में लॉन्च किया जा सकता है।
https://twitter.com/evleaks/status/987151790889193472?ref_src=twsrc%5Etfw
अब अगर इसके स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को फ्लैगशिप स्पेक्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 845 चिपसेट होने की भी उम्मीद है। इसके साथ ही डिवाइस एक नौच डिजाईन डिस्प्ले के साथ भी लॉन्च किया जा सकता है, इस डिजाईन को हम iPhone X स्मार्टफोन में देख चुके हैं।
इसके अलावा अगर हम LG V35 ThinQ की चर्चा करें तो इस डिवाइस में एक 6-इंच की QHD+ OLED डिस्प्ले से लैस होगा, इसके अलावा यह 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आने वाली है। इस स्क्रीन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 80 फीसदी होने की उम्मीद है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस में एक नौच को जगह नहीं दी जाने वाली है। अर्थात् डिवाइस को ट्रेंड में चल रहे नौच के बिना ही पेश किया जा सकता है।
Paytm Deals on Smartphones: Paytm मॉल इन स्मार्टफोंस पर दे रहा है दमदार ऑफर्स
फोन में एक ड्यूल कैमरा होने की भी बात कही जा रही है, इस्क्मे एक 16-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा हो सकता है। कहा जा रहा कि LG अपने खुद के आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस तकनीकी को इसमें इस्तेमाल करने वाला है। इसका मतलब है कि डिवाइस AI क्षमताओं से भी लैस होगा। इसमें LG का AI Cam और गूगल लेंस भी हो सकता है।