LG Q7 स्मार्टफोन को मई महीने में ही दक्षिण कोरिया में लॉन्च कर दिया गया था, और अब इस स्मार्टफोन को आख़िरकार भारत में भी लॉन्च आकर दिया गया है। इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 15,990 है, और इसे 1 सितम्बर से सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध करा दिया गया है। LG ने भारत में अपने LG Q7 का मात्र एक ही वैरिएंट पेश किया है, इस डिवाइस को भारत में मात्र 3GB रैम और 32GB स्टोरेज में ही लॉन्च किया गया है।
इसके अलावा इसक डिवाइस में आपको USB Type C port और IP68 की रेटिंग मिल रही है, इसका मतलब है कि यह डिवाइस डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। इस डिवाइस को औरोरा ब्लैक और मोरक्कन ब्लू रंगों में लिया जा सकता है।
LG Q7 स्मार्टफोन में एक 1.5GHz का मीडियाटेक MT6750S ओक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है, इसके अलावा इसमें आपको 3GB की रैम एक अलावा 32GB की स्टोरेज भी मिल रही है। फोन में एक 5.5-इंच की FHD+ डिस्प्ले 1080×2160 पिक्सल के साथ मिल रही है। यह एल 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो की स्क्रीन है। फोन में एक 3,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में एक 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में आपको वाई-फाई, ब्लूटूथ, NFC, GPS, USB Type Cport और एक 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिल रहा है। फोन एंड्राइड 8.1 Oreo पर लॉन्च किया गया है।