LG G7 ThinQ 3 मई को किया जा सकता है लॉन्च, आइये जानते हैं कैसा हो सकता है यह स्मार्टफोन

Updated on 10-Apr-2018
HIGHLIGHTS

LG G7 ThinQ स्मार्टफोन AI क्षमता के साथ बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस आपको मिल सकता है।

LG G7 ThinQ को लेकर इंटरनेट पर काफी समय से लीक और रुमर्स का सिलसिला जारी था। हालाँकि अब इस स्मार्टफोन को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। आपको बता दें कि सभी लीक्स और रुमर्स पर लगाम लगाते हुए कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने इस स्मार्टफोन को मई में लॉन्च कर सकती है। इसका मतलब है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ऐसा सामने आ रहा है कि यह स्मार्टफोन AI क्षमताओं के साथ बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस से लैस होगा। इस स्मार्टफोन को 2 मई को न्यूयॉर्क और 3 मई को सीओल में लॉन्च किया जाना तय किया गया है। 

अगर हम इस स्मार्टफोन को लेकर सामने आये लीक और रुमर्स पर ध्यान दें तो ऐसा सामने आता है कि स्मार्टफोन में डेडिकेटेड AI बटन मौजूद होगा और LG G7 ThinQ स्नैपड्रैगन 845 से लैस होगा। 

Paytm मॉल पर इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ख़ास ऑफर्स

echRadar को भेजी गई तस्वीरों और स्क्रीनग्रेब्स से LG G7 ThinQ की स्पेसिफिकेशन और AnTuTu स्कोर्स के बारे में पता चलता है। यह स्मार्टफोन मई 2018 में US में लॉन्च हो सकता है। TechRadar की रिपोर्ट के अनुसार, LG G7 ThinQ में notch फीचर मौजूद हो सकता है और इस डिवाइस में LED और सेल्फी कैमरा भी मौजूद होगा।

अगर लीक में पता चली जानकारी पर यकीन किया जाए तो इस स्मार्टफोन में 18:9 डिस्प्ले मौजूद होगी जो notch से लैस होगी। इसके अलावा, डिवाइस में डेडिकेटेड AI बटन भी मौजूद होगा। हालाँकि, यह जानना अभी बाकी है कि इस डिवाइस में मौजूद AI बटन Google Assistant लॉन्च करेगा या LG का खुद का AI।   यह भी देखना बाकी है कि क्या इस बटन को उपयोगकर्ता की वरीयता के अनुसार रीमेड किया जा सकता है या नहीं। 

स्पेसिफिकेशन पर नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845, 4GB रैम और 64GB बिल्ट-इन स्टोरेज से लैस होगा। पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार इस डिवाइस का 6GB रैम वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

AnTuTu पर इस डिवाइस को 252,473 स्कोर के साथ देखा गया है। हालाँकि इस स्कोर की पुष्टि जब ही की जा सकती है जब यह स्मार्टफोन लॉन्च होगा और इसका रिव्यु किया जाएगा। LG G7 ThinQ में कम्पनी का UI एंड्राइड के साथ मिलकर काम करेगा। इस साल Samsung ने भारत में S9 और S9 Plus स्मार्टफोंस लॉन्च किए हैं और HMD ने Nokia 8 Sirocco भी पेश किया है। OnePlus भी जल्द OnePlus 6 पेश करेगा।

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :