Lenovo K8 Note आज हो रहा है भारत में लॉन्च

Highlights

Lenovo अपना K8 Note स्मार्टफोन भारत में बुधवार को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में लॉन्च करने वाला है.

Lenovo अपना K8 Note स्मार्टफोन भारत में बुधवार को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली में लॉन्च करने वाला है. कंपनी ने वैसे K8 Note के कुछ टीज़र्स भी जारी किये हैं, लेकिन इन टीज़र्स के माध्यम से ज़्यादा जानकारी नहीं मिली है. इन टीज़र्स में केवल हैंडसेट की  परफॉरमेंस के बारे में जानकारी मिलती है. Lenovo K8 Note (Fine Gold, 3GB), अमेज़न पर 12,999 रूपये में खरीदें

हम यह भी जानते हैं कि Lenovo K8 Note एंड्राइड 7.1.1 नूगा पर चलेगा. Lenovo K8 Note लॉन्च के बाद Amazon पर उपलब्ध होगा. 

Lenovo K6 Note में केवल सिंगल रियर कैमरा मौजूद था, जिससे और ज़्यादा उम्मीद की जा रही है कि यह नया फोन डुअल कैमरा मोड्यूल के साथ आएगा. 

हालाँकि Lenovo K8 Note के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है, GeekBench की लिस्ट में ‘किल्लर नोट’ के कुछ की-स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है. लिस्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन एंड्राइड 7.1.1 नूगा पर चलेगा और 1.4GHz मीडियाटेक् हेलिओ X20 SoC द्वारा संचालित होगा तथा इस स्मार्टफोन में 4GB रैम उपलब्ध होगी. पुराने K6 Note में स्नैपड्रैगन 430 SoC और 3GB रैम शामिल थी. 

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile