लावा Z1, लावा Z2, लावा Z4 और लावा Z6 को इंडिया में कंपनी के चार नए मेड इन इंडिया फोंस के तौर पर लॉन्च किया जा चुका है। जैसा कि सामने आ रहा है कि ये फोंस मेड इन इंडिया हैं, हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इन फोंस में 60 प्रतिशत घटक जैसे बैटरी और चार्जर आदि आते हैं, इंडिया में ही निर्मित हुए हैं। हालाँकि इसके अलावा Lava की और से लावा myZ कस्टमाइज फोन को भी लॉन्च किया गया है, इसमें ग्राहकों को उपलब्ध रैम, स्टोरेज, रियर कैमरा, फ्रंट कैमरा और रंग विकल्पों में से चयन करने की अनुमति मिलती है। इसके अतिरिक्त, लावा ने Zup कार्यक्रम का अनावरण किया ताकि ग्राहकों को एक साल के भीतर अपने मौजूदा लावा फोन को अपग्रेड करने दिया जा सके। कंपनी ने हार्ट रेट पर नजर और तापमान की जांच के साथ लावा बीफिट फिटनेस बैंड भी पेश किया है।
आपको बता देते है कि Lava Z1 मोबाइल फोन को एक ही रैम मॉडल में यानी 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के साथ मात्र Rs 5,499 में पेश किया गया है। इसके अलावा Lava Z2 २मोबिले फोन को 2GB रैम और 32GB स्टोरेज में Rs 6,999 की कीमत में ख़रीदा जा सकता है। इसके अलावा अगर हम Lava Z4 की चर्चा करें तो आपको बता देते है कि इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल में मात्र Rs 8,999 की कीमत में लिया जा सकता है। हालाँकि इसके अलावा Lava Z6 मोबाइल फोन को 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 9,999 की कीमत में लिया जा सकता है। हालाँकि अगर आप दुनिया के पहले कस्टमाइज फोन को खरीदना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि इसे लावा की ओर से Lava MyZ के तौर पर लॉन्च किया गया है, हालाँकि इस फोन को अपने कस्टमाइज के अनुसार आप Rs 6,999 से लेकर Rs 10,500 तक की कीमत में ले सकते हैं।
https://twitter.com/LavaMobile/status/1347081994820222979?ref_src=twsrc%5Etfw
यहाँ अगर हम सेल आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि Lava Z2, Lava Z4 और Lava Z6 के अलावा Lava MyZ मोबाइल फोंस को आप 11 जनवरी से शुरू करके के सकते हैं, हालाँकि इसके अलावा Lava Z1 मोबाइल फोन को 26 जनवरी से सेल के लिए लाया जाने वाला है। यह फोंस अमेज़न इंडिया के अलावा Lava e-Store और ऑफलाइन बाजार से भी लिया जा सकता है।
आपको बता देते है कि Lava Z1 ऐसा मोबाइल फोन है जिसे पहले दफा इंडिया में ही डिजाईन भी किया गया है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 5-इंच की डिस्प्ले मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। फोन में आपको मीडियाटेक Helio A20 प्रोसेसर और 2GB रैम भी मिल रही है। फोन में आपको एक 5MP का कैमरा सेंसर रियर पैनल पर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5MP का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में आपको एक 3100mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। इसके साथ ही आपको फोन में 16GB स्टोरेज भी मिल रही है।
https://twitter.com/LavaMobile/status/1347083767999987713?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन यानी Lava Z2 को एंड्राइड 10 गो एडिशन पर पेश किया गया है। इसके अलावा इसमें आपको एक 6.5-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है। फोन में आपको गोरिला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन भी मिल रहा है। फोन में आपको एक वाटरड्राप नौच भी मिल रही है। इस मोबाइल फोन में आपको ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ G35 चिपसेट मिल रहा है, साथ ही फोन में 2GB के रैम के अलावा 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है।
https://twitter.com/LavaMobile/status/1347086603848617984?ref_src=twsrc%5Etfw
फोन में आपको कैमरा के तौर पर एक ड्यूल कैमरा सेटअप भी मिल रहा है, जो 13MP + 2MP के कैमरा से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको एक 8MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। आपको रियर कैमरा पर एक LED फ़्लैश भी मिल रही है। फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, जो 10W की फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है।
लावा के इस मोबाइल फोन को एंड्राइड 10 पर पेश किया गया है, इसके अलावा इसमें आपको एक 6.5-इंच की एक HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है, जो गोरिला ग्लास 3 से सुरक्षित है। फोन में आपको ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ G35 प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको 4GB की रैम भी मिल रही है। फोन में आपको रैम के साथ 64GB की स्टोरेज भी मिल रही है।
लावा के इस मोबाइल फोन यानी लावा जी4 में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP + 5MP + 2MP का कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसके अलावा फ़ोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है. इसके अलावा फोन में आपको एक रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।
https://twitter.com/LavaMobile/status/1347089045566836738?ref_src=twsrc%5Etfw
Lava के इस मोबाइल फोन को भी एंड्राइड 10 पर लॉन्च किया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में भी आपको एक 6.5-इंच की HD+ डिस्प्ले मिल रही है। फोन में आपको 6GB की रैम एक साथ 64GB की स्टोरेज मिल रही है। फोन में यानी लावा जी6 में आपको ओक्टा-कोर मीडियाटेक हेलिओ G35 प्रोसेसर भी मिल रहा है।
इस मोबाइल फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। फोन में आपको एक 13MP + 5MP + 2MP का कैमरा सेटअप मिल रहा है, फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। अगर आप फोन में मिल रही 64GB स्टोरेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसे माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। फोन में आपको रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है।
इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.5-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है, फोन में आपको मीडियाटेक हेलिओ G35 प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, इस फोन को आप एंड्राइड 10 पर चलाने वाले हैं। इसके अलावा इस मोबाइल फोन में रैम, स्टोरेज रियर और फ्रंट कैमरा के अलावा कलर आदि को आप अपने अनुसार चुन सकते हैं।
आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में अगर आप रैम का चुनाव करना चाहते हैं तो आपको बता देते है कि आप इसमें 2GB रैम से लेकर 6GB तक की रैम को इस्तेमाल कर सकते हैं, इसके अलावा इसमें स्टोरेज भी 32GB से लेकर 128GB तक रख सकते हैं। फोन में कैमरा आदि की बात करें तो इसमें ड्यूल से लेकर ट्रिपल कैमरा तक का ऑप्शन आपको इसमें रखने का देता है। इसके अलावा फोन में आप 8MP और 16MP तक के सेल्फी कैमरा को इस्तेमाल कर सकते हैं। फोन में आपको ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में से चुन सकते हैं।
MyZ अनुकूलन फोन एक मेड-टू-ऑर्डर मॉडल के माध्यम से ऑर्डर के लिए उपलब्ध होगा जो लावा ई-स्टोर पर लाइव होगा। एक बार आदेश देने के बाद, फ़ोन को चयनित कस्टमाइज़ेशन के साथ वितरित किया जाएगा।