देसी कंपनी का आ गया सस्ता 5G फोन, कीमत बेहद ही कम, चीनी कंपनियों के उड़ जाएंगे होश, जान लें दाम और खासियत

HIGHLIGHTS

Lava Bold N2 5G भारत में 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च

स्मार्टफोन में 6,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16

फोन 9 जून से Amazon India पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा

Lava Bold N2 5G Launched: Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस फोन को उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है जो 15,000 रुपये से कम कीमत में बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का अनुभव चाहते हैं. यह स्मार्टफोन इस साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Lava Bold N2 4G का अपग्रेडेड मॉडल है.

कंपनी का दावा है कि नया फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है, जिससे यह बजट सेगमेंट में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स को चुनौती दे सकता है.

Lava Bold N2 5G की कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N2 5G को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया गया है. इसकी कीमत 12,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत ग्राहक इसे 11,999 रुपये में खरीद सकेंगे. स्मार्टफोन Billionaire Blue और Regal Gold रंगों में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 9 जून 2026 को दोपहर 12 बजे से Amazon India पर शुरू होगी.

कंपनी ने यह भी कहा है कि ग्राहकों को पूरे भारत में डोरस्टेप सर्विस सुविधा मिलेगी, जिससे बिक्री के बाद की सेवा को आसान बनाया जा सके.

बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगा 120Hz रिफ्रेश रेट

Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव पहले से ज्यादा स्मूद हो सकता है. फोन में फ्रंट कैमरे के लिए वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन दिया गया है, जो बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में आमतौर पर देखने को मिलता है.

Android 16 और 5G का मिलेगा सपोर्ट

स्मार्टफोन Android 16 के साथ आता है, जिससे यूजर्स को लेटेस्ट फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स का लाभ मिलेगा. प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा-कोर Unisoc T8200 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है. इसके साथ 4GB रैम और 64GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.

कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. बजट सेगमेंट को देखते हुए यह कैमरा सेटअप रोजमर्रा के उपयोग के लिए पर्याप्त माना जा सकता है.

6,000mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी खासियत

Lava Bold N2 5G की सबसे बड़ी ताकत इसकी 6,000mAh बैटरी है. कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चल सकती है. Lava के अनुसार फोन में YouTube देखने का समय 815 मिनट तक और स्क्रीन-ऑन टाइम 743 मिनट तक मिल सकता है. फोन 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. हालांकि बॉक्स में 10W चार्जर दिया जाएगा.

मिलेंगे ये अतिरिक्त फीचर्स

फोन में 5G कनेक्टिविटी के अलावा IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो इसे धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षा प्रदान करती है. सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है, जिससे फोन को जल्दी अनलॉक किया जा सकता है.

बजट ग्राहकों के लिए मजबूत विकल्प

Lava Bold N2 5G उन लोगों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकता है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Android 16 और 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. कंपनी ने फीचर्स और कीमत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है, जिससे यह फोन बजट 5G सेगमेंट में अपनी जगह बना सकता है.

यह भी पढ़ें: UPI ट्रांजैक्शन हो गया फेल लेकिन अकाउंट से कट गए पैसे? Paytm, PhonePe, GPay और BHIM पर ऐसे मिलेगा रिफंड

Sudhanshu Shubham

सुधांशु शुभम (Sudhanshu Shubham) डिजिटल मीडिया में पिछले 6 साल से सक्रिय हैं. टाइम्स ग्रुप (Times Group) में आने से पहले वह न्यूज18 (News18) और आजतक (Aaj Tak) जैसी संस्थाओं के साथ काम कर चुके हैं. टेक के अलावा इन्होंने हाइपर लोकल बीट, डेटा एनालिसिस का भी काम किया है.

Connect On :