Lava ने अपने बहुप्रतीक्षित Lava Blaze 5G फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने पिछले महीने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में फोन को शोकेस किया था। इससे पहले लीक रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फोन को 3 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अब कंपनी ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि Lava Blaze 5G को किस दिन लॉन्च किया जाने वाला है। कंपनी के आधिकारिक ट्वीट से जानकारी मिल रही है कि इस फोन को 7 नवंबर को Amazon India पर लॉन्च किया जाएगा।
https://twitter.com/LavaMobile/status/1588149509049450497?ref_src=twsrc%5Etfw
Lava Blaze 5G में 6.5 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिल रही है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है और यह 1600×720 पिक्सल HD+ रेज़ोल्यूशन ऑफर करती है। हैंडसेट मीडियाटेक डिमेंसिटी 700 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसे 4GB रैम व 128GB स्टॉरिज के साथ पेयर किया गया है। डिवाइस के स्टॉरिज को माइक्रो SD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है और साथ ही फोन में 3GB वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: Moto X40 लॉन्च से पहले दिखाई दिया TENNA पर, मिलेगा इतना स्टोरेज…
फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है और इसमें एक स्टैन्डर्ड चार्जिंग स्पीड होगी। ऑप्टिक्स की बात करें तो Lava Blaze 5G में 50MP का प्राइमरी सेंसर है, जिसे डेप्थ शूटर और मैक्रो लेंस के साथ जोड़ा गया है। आगे की तरफ, इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8MP का स्नैपर है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 ओएस पर चलता है। कनेक्टिविटी फीचर में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: iQOO 11 को मिला 3C सर्टिफिकेशन, जल्द लॉन्च के हैं संकेत