Last Day of Amazon Great Indian Festival sale: इन स्मार्टफोंस पर मिल हैं धमाकेदार डील्स

HIGHLIGHTS

Amazon Great Indian Festival का तीसरा फेज़ 21 अक्टूबर को शुरू हुआ था

आज इस सेल का आखिरी यानी लास्ट डे है

यह सेल 21 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक आयोजित की जानी थी

Amazon Great Indian Festival का तीसरा फेज़ 21 अक्टूबर को शुरू हुआ था, और आज इस सेल का आखिरी यानी लास्ट डे है, यह सेल 21 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक आयोजित की जानी थी। सेल के दौरान अमेज़न कई बढ़िया डील्स और डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। आपको बता दें कि अगर आप Axis, सिटी बैंक या RuPay डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो 10% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। सेल के दौरान वैसे तो कई केटेगरी के बहुत से प्रोडक्ट्स पर शानदार डील्स मिल रही हैं लेकिन आज हम इस सेल के आखिरी दिन आपको स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं स्मार्टफोन पर मिल रही ख़ास डील्स के बारे में…

Redmi 7

MRP: Rs 9,999

Deal Price: Rs 6,999

Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में अगला फोन Redmi 7 है जो Rs 6,999 में सेल किया जा रहा है। Redmi 7 में आपको 6.26-इंच HD+ डिस्प्ले 1520×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मिलती है। डिवाइस में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही Redmi 7 Android 9 Pie OS पर बेस्ड MIUI 10 पर रन करता है। Redmi 7, 14nm Snapdragon 632 ऑक्टा कोर SoC से लैस है जिसकी स्पीड 1.8GHz पर क्लॉक की गई है।

Samsung Galaxy M10

MRP: Rs 9,290

Deal Price: Rs 7,499

Samsung का Galaxy M10 स्मार्टफोन Rs 7,499 में मिल रहा है और Axis, सिटी बैंक या RuPay डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। Samsung Galaxy M10 में 6.22 इंच की इनफिनिटी-V TFT HD+ स्क्रीन दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। यह स्मार्टफोन कम्पनी के Exynos 7870 SoC द्वारा संचालित है और इसे 2GB या 3GB रैम विकल्पों में खरीदा जा सकता है जिसके साथ 16GB और 32GB स्टोरेज दिया गया है। 

Xiaomi Mi A3

MRP: Rs 14,999

Deal Price: Rs 12,999

Mi A3 Smartphone को हाल ही में लॉन्च किया गया है और यह स्मार्टफोन आज की सेल में Rs 12,999 में मिल रहा है। Mi A3 पिछले Mi A2 का ही अपग्रेडेड वर्ज़न है। Mi A3 में आपको 6.08-inch HD+ Dot Notch screen Super AMOLED  मिलती है। यह फ़ोन in-display fingerprint sensor के साथ आता है।

Samsung Galaxy M30

MRP: Rs 11,000

Deal Price: Rs 9,999

Samsung Galaxy M30 की बात करें तो यह डिवाइस Rs 9,999 में मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी M30 में आपको 6.4-inch full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले के साथ Infinity-U नॉच मिलता है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर रन करता है। इसमें आपको Exynos 7904 octa-core SoC मिलता है। फोन माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है।

Redmi Y3

MRP: Rs 11,999

Deal Price: Rs 7,999

Redmi Y3 का 3GB रैम वैरिएंट आज Rs 7,999 में मिल रहा है और ऊपर बताए गए बैंक कार्ड्स के ज़रिए इसे खरीदने पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है। Redmi Y3 में आपको 6.26 इंच की डॉट नौच डिस्प्ले HD+ IPS LCD और एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 के साथ मिलती है। साथ ही इसे कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दिया गया है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :