हम जानते हैं कि आइटेल मिड-रेंज और बजट श्रेणी में कई अच्छे स्मार्टफोंस को लॉन्च कर चुका है, हालाँकि अब हम (डिजिट हिंदी) को मिल रही नई जानकारी के अनुसार जल्द ही कंपनी की ओर से एक नया मोबाइल फोन बजट श्रेणी में ही लॉन्च किया जाने वाला है, इस मोबाइल फोन की कीमत Rs 5,000 के अंदर होने वाली है, और ऐसा माना जा रहा है कि इस श्रेणी में इस मोबाइल फोन की सीधी भीडंत Redmi Go मोबाइल फोन से होने वाली है।
आपको बता दें कि हमें यह भी जानकारी मिल मिली है कि डिवाइस AI क्षमता से लैस होने वाला है, इसके अलावा इसमें आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप भी मिलेगा। यह ऐसा पहला डिवाइस होने वाला है, इस श्रेणी में ऑक्टा कोर प्रोसेसर, और एंड्रॉइड पाई 9 ओएस के साथ लॉन्च होगा, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको फेस अनलॉक फीचर के साथ साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलने वाला है, इसका मतलब है कि कैमरा और सुरक्षा के मामले में यह डिवाइस कम बजट में एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
हमें मिली जानकारी के अनुसार इस मोबाइल फोन का ड्यूल कैमरा AI क्षमता से लैस होगा। इसके अलावा इस मोबाइल फोन आजकल के ट्रेंडी यानी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं आई है कि आखिर इस मोबाइल में अन्य क्या स्पेक्स होने वाले हैं, लेकिन इतना जरुर साफ़ है कि इसकी कीमत Rs 5,000 के अंदर ही होगी।
हमारे हाथ इस मोबाइल फोन के इन स्पेक्स के अलावा एक तस्वीर भी लगी है इस मोबाइल फोन को इस तस्वीर में ग्रेडिएंट ब्लू कलर में देखा जा सकता है। इसके अलावा आप साफ़ तौर पर इस मोबाइल फोन में ड्यूल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर को भी देख सकते हैं। इसमें जोड़े गए आधुनिकतम फीचर्स नए खरीदारों और पुराने एंट्री लेवल हैंडसेट से अपग्रेड करने के इच्छुक उपभोक्तों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते है।