Itel India ने भारतीय बाजार में अपना नया फीचर फोन Itel Aqua लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे अपनी नई Inno Series के तहत पेश किया है. खास बात यह है कि यह फोन IP67 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है. कंपनी ने इस फीचर फोन की कीमत 1,799 रुपये रखी है. यह फोन ब्लू, रेड और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.
Itel Aqua में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है. कंपनी का दावा है कि स्क्रीन में बेहतर ब्राइटनेस मिलती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट आसानी से देखा जा सकता है. फोन में 32GB तक मेमोरी कार्ड सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा इसमें 1000 कॉन्टैक्ट सेव किए जा सकते हैं. यूजर्स 250 मैसेज और 60 कॉल लॉग भी स्टोर कर सकते हैं.
फोन में AI Environmental Noise Cancellation फीचर दिया गया है. इसकी मदद से कॉलिंग के दौरान आसपास का शोर कम किया जा सकता है, जिससे आवाज ज्यादा साफ सुनाई देती है. इसके साथ King Voice फीचर भी मिलता है, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में वॉइस सहायता प्रदान करता है. यह फीचर मेन्यू, कॉल जानकारी और नोटिफिकेशन पढ़कर सुनाने में मदद करता है.
Itel Aqua में हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, मराठी, तेलुगु, तमिल, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़ और मलयालम समेत 10 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है. यह फीचर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो अपनी क्षेत्रीय भाषा में फोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं.
फोन में 1200mAh बैटरी दी गई है. चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट मिलता है, जो आमतौर पर इस कीमत के फीचर फोन में कम देखने को मिलता है. इसके अलावा फोन में Super Battery Mode भी दिया गया है, जिससे बैटरी बैकअप को और बेहतर बनाया जा सकता है.
Itel Aqua की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP67 रेटिंग है. कंपनी के अनुसार यह फोन धूल, पानी के छींटों, बारिश और सामान्य बाहरी परिस्थितियों को झेलने में सक्षम है. फोन को मजबूत बॉडी के साथ डिजाइन किया गया है ताकि यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा टिकाऊ साबित हो सके.
कनेक्टिविटी के लिए फोन में Bluetooth सपोर्ट दिया गया है. इसके जरिए फाइल शेयरिंग की जा सकती है. साथ ही इसमें Wireless FM Radio और FM Recording फीचर भी मिलता है. फोन में ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, स्पीड डायल और फोनबुक रीडिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: स्क्रीनशॉट लेते ही कम हो जाती है क्वालिटी? जानें क्या है वजह, ऐसे मिलेगा HD फॉर्मेट