क्या चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi वाकई चुरा रही है आपका निजी डाटा?

HIGHLIGHTS

भारत में अपने स्मार्टफोंस को लेकर चर्चा में रहने वाली चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi, अब लोगों के डाटा के चोरी के इल्जाम को लेकर चर्चा में है

भारत की अगर बात करें तो इस समय Xiaomi सबइ बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड है, और यह निरंतर भारत में अपने पैर पसार रही है

लेकिन शायद लोगों की निजता के उल्लंघन को लेकर और भारत में Coronavirus के कारण कंपनी अपनी उपलब्धि को गँवा सकती है

भारत में अपने स्मार्टफोंस को लेकर चर्चा में रहने वाली चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi, अब लोगों के डाटा के चोरी के इल्जाम को लेकर चर्चा में है। भारत की अगर बात करें तो इस समय Xiaomi सबइ बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड है, और यह निरंतर भारत में अपने पैर पसार रही है। लेकिन शायद लोगों की निजता के उल्लंघन को लेकर और भारत में Coronavirus के कारण कंपनी अपनी उपलब्धि को गँवा सकती है। आपको बता देते हैं कि Forbes की एक रिपोर्ट में सामने आ रहा है कि चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने कुछ ऐसी समस्याओं या ऐसा कह सकते हैं कि अपने मोबाइल फोंस में ऐसी खामियों को छोड़ दिया है, जिसके कारण लोगों के डाटा को चीन में स्थित Alibaba के सर्वर पर भेजा जा रहा है। 

इसके अलावा इस रिपोर्ट में यानी फोर्ब्स की रिपोर्ट में ऐसा भी सामने आया है कि Redmi और Mi के फोंस में पहले से ऐसे कुछ एप्स को रखता है जो लोगों की हर गतिविधि पर नजर रखते हैं, साथ आप Incognito Mode पर भी क्या देख रहे हैं, इसकी जानकारी भी चीन में भेजी जा रही है। हालाँकि कंपनी अपने बयानों में इस शोध को नकार रही है, और ख़ारिज कर रही है। हालाँकि कंपनी ने माना है कि वह डाटा को ट्रैक जरुर करती है लेकिन इए साझा नहीं करती है। 

आपका इंटरनेट का यूज भी Xiaomi को पता है

आपको बता देते है कि Forbes की रिपोर्ट में यह भी सामने आ रहा है कि आप जो भी एक ब्राउज़र पर इंटरनेट के इस्तेमाल के दौरान देखते हैं, या जिस भी गतिविधि में शामिल होते हैं, उसका पूरा रिकॉर्ड कंपनी के पास है। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि Xiaomi के डिवाइस के माध्यम से जो न्यूज़ फीड उपलब्ध कराई जा रही है, अगर आप उस जानकारी को भी देखते हैं तो भी कंपनी के पास इसका सारा रिकॉर्ड है। हालाँकि आपको ऐसा भी सामने आ रहा है कि आपने डिवाइस में मौजूद किस फोल्डर को कितनी दफा ओपन किया है इस बारे में भी कंपनी पूरी जानकारी रखती है। कुलमिलाकर ऐसा भी कहा जा सकता है कि कंपनी यह भी जानती है कि आखिर आपने अपने डिवाइस की स्क्रीन को कितनी दफा स्वाइप किया है। 

Mi Browser भी नहीं है सेफ

आपको बता देते हैं कि रिपोर्ट में ऐसा भी कुछ सामने आ रहा है कि भारत में Xiaomi के यूजर्स के स्टेटस बार और सेटिंग पेज की जानकारी भी अलीबाबा के सर्वर पर भेजी जा रही है। रिपोर्ट से पता चलता है कि Xiaomi का वेब डोमेन चीन के बीजिंग में रजिस्टर है, हालाँकि कंपनी इसे यहाँ इस्तेमाल नहीं करती है, इस डाटा को वह सिंगापूर और रूस के रिमोट सर्वर पर भेजती है। इसके अलावा अगर आप मी ब्राउज़र या मिंट ब्राउज़र का इस्तेमाल करते हैं तो यह भी भारतीय यूजर्स का यही डाटा इकट्ठा करते हैं। 

इस रिपोर्ट में ऐसा भी सामने आ रहा है कि Xiaomi की ओर से अभी तक लाखों भारतीयों के डाटा को चीन में भेजा जा चुका है। इस शोध को ऐसा देखा जा रहा है ककि Xiaomi ने बड़े पैमाने पर यूजर्स की प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ किया है, और यह निजता के उल्लंघन का बड़ा ही गंभीर मामला बनकर उभर रहा है। हालाँकि कंपनी इस बार को अपने ऊपर से खारिज कर रही है, इसके जवाब में एक रिप्लाई भी Xiaomi की ओर से सामने आया है। जिसे आप यहाँ देख सकते हैं

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :