iQoo U1x को चीन में लॉन्च किया गया है और यह iQoo U1 के किफ़ायती वेरिएंट के तौर पर आया है। डिवाइस ओक्टा-कोर प्रॉसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और नौच सेल्फी कैमरा से लैस है। फोन को दो रंगों और तीन रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। iQoo U1x में पतले बेज़ेल्स दिए गए हैं और यह थिक चिन के साथ आया है। आपको डिवाइस में बड़ी बैटरी और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा।
iQoo U1x को 4GB + 64GB वेरिएंट में CNY 899 (लगभग Rs 10,000) की कीमत में लॉन्च किया गया है। फोन के 6GB + 64GB मॉडल को CNY 999 (लगभग Rs 11,000) में उतारा गा है और इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत CNY 1,199 (लगभग Rs 13,300) रखी गई थी। फोन को लाइट ब्लैक और मॉर्निंग फ्रोस्ट कलर में उतारा गया है और डिवाइस चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 1 नवम्बर से सेल में आएगा।
iQoo U1x ड्यूल-सिम फोन है जो एंडरोइड 10 पर आधारित है। डिवाइस में 6.51 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है और इसका रेज़ोल्यूशन 720×1,600 पिक्सल है। डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 89 प्रतिशत है। फोन ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 SoC द्वारा संचालित होगा और इसे एड्रेनो 610 GPU और 6GB LPDDR4x रैम के साथ पेयर किया गया है।
कैमरा की बात करें तो iQoo U1x में तीन रियर कैमरा दिए गए हैं जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल रहा है जिसे एक छोटे नौच में फिट किया गया है।
iQoo U1x को 128GB UFS 2.1 स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 4G, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, ब्लुटूथ 5.0, a 3.5mm हैडफोन जैक और माइक्रो USB पोर्ट दिया गया है। फोन 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का मेजरमेंट 164.41×76.32×8.41mm और वज़न 192.3 ग्राम है।