Apple ने इस फोन के दम पर दिखाया दबदबा..सैमसंग ने भी दिखाया दमखम, देखें सबसे ज्यादा सेल होने वाले फोन्स की लिस्ट

HIGHLIGHTS

Apple iPhone 17 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोन साबित हुआ।

दुनिया भर में बिकने वाले टॉप-10 स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट पर केवल दो ही कंपनियों- एप्पल और सैमसंग का दबदबा देखने को मिला है।

ग्लोबल स्मार्टफोन बाजार में टेक्नोलॉजी दिग्गजों के बीच छिड़ी जंग में एक बार फिर दिग्गज टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने बाजी मार ली है। मार्केट रिसर्च फर्म ‘काउंटरप्वाइंट रिसर्च’ (Counterpoint Research) के ग्लोबल हैंडसेट मॉडल सेल्स ट्रैकर की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की दूसरी तिमाही (Q2: अप्रैल-जून) में Apple iPhone 17 दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। इस रिपोर्ट की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि दुनिया भर में बिकने वाले टॉप-10 स्मार्टफोन्स की पूरी लिस्ट पर केवल दो ही कंपनियों- एप्पल और सैमसंग का दबदबा देखने को मिला है।

दुनिया भर की 26% स्मार्टफोन सेल पर दो ब्रांड्स का कब्जा

काउंटरप्वाइंट के आंकड़ों के अनुसार, एप्पल और सैमसंग के स्मार्टफोन्स ने मिलकर जून तिमाही में दुनिया की कुल स्मार्टफोन सेल में 26% हिस्सेदारी दर्ज की है। यह जून में समाप्त होने वाली किसी भी तिमाही के लिए अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त हिस्सेदारी (Combined Share) है, भले ही इस दौरान दुनिया का कुल स्मार्टफोन बाजार 11% सिकुड़ा हो, इसके बाद भी एप्पल और सैमसंग ने ये कमाल करके दिखाया है।

रैंकस्मार्टफोन मॉडलब्रांड
1Apple iPhone 17 5GApple
2Apple iPhone 17 Pro Max 5GApple
3Apple iPhone 17 Pro 5GApple
4Samsung Galaxy S26 Ultra 5GSamsung
5Samsung Galaxy A07 4GSamsung
6Samsung Galaxy A17 5GSamsung
7Apple iPhone 17e 5GApple
8Samsung Galaxy A17 4GSamsung
9Samsung Galaxy S26 5GSamsung
10Apple iPhone 16 5GApple

iPhone 17 की बंपर सेल के पीछे क्या रही वजह?

रिपोर्ट के अनुसार, अकेले बेस iPhone 17 ने ग्लोबल स्मार्टफोन सेल्स में 6% का मार्केट शेयर हासिल किया। एप्पल के इस दबदबे के पीछे भारत, जापान, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और दक्षिण कोरिया जैसे बाजारों में आईफोन की मजबूत और लगातार बनी मांग रही है। इसके अलावा, iPhone 17 Pro और Pro Max को प्रीमियम बायर्स ने आसान EMI, अट्रैक्टिव एक्सचेंज ऑफर्स और फेस्टिव डिस्काउंट्स के चलते हाथों-हाथ लिया। वहीं, बजट-प्रीमियम सेगमेंट में आए iPhone 17e ने MagSafe सपोर्ट और ज्यादा स्टोरेज देकर ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित किया।

Galaxy S26 Ultra बना नंबर-1 एंड्रॉइड फ्लैगशिप

सैमसंग के लिए भी यह तिमाही काफी शानदार रही। कंपनी का फ्लैगशिप Samsung Galaxy S26 Ultra दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला एंड्रॉइड स्मार्टफोन साबित हुआ। एडवांस्ड AI फीचर्स, प्राइवेसी-फोकस्ड डिस्प्ले और प्रीमियम हार्डवेयर के दम पर यह फोन ग्लोबल रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहा। साथ ही, सैमसंग की बजट-फ्रेंडली गैलेक्सी ‘A’ सीरीज (Galaxy A07, A17 5G और A17 4G) ने अपनी किफायती कीमत, मजबूत बिल्ड और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के चलते टॉप-10 में मजबूत जगह बनाई।

यह भी पढ़ें: जबरदस्त डिजाइन वाला Redmi 17 5G इस दिन हो रहा लॉन्च.. नोट कर लो डेट, स्पेक्स और प्राइस

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :