लीक हुई आईफोन 7 की तस्वीर में इसकी बॅक दिखाई दे रही है.
बहुत जल्द एप्पल अपना नया फ़ोन आईफ़ोन 7 पेश कर सकती है. पिछले काफी समय से इस फ़ोन के बारे में कई तरह के लीक्स सामने आए हैं, इन लीक्स में इस फ़ोन को लेकर कई तरह के दावे किए गए हैं. इससे पहले मिली खबरों और लीक्स अनुसार आईफोन 7 में से 3.5mm जॅक हटा दिया गया यह बात सामने आयी है. उसी तरह इसमें ड्यूल -कैमरा सेटअप रहेगा, वॉटरप्रूफ रहेगा तथा इसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलेगी ऐसी कई सारी बातें सामने आई है. हाल ही में, एक वेबसाइट पे आईफोन 7 की और एक तस्वीर लीक हुई है जिसमें इसकी बैक दिखाई दे रही है.
इससे पहले एक वेबसाइट के अनुसार, आईफ़ोन 7 iOS 10 पर आधारित होगा, इसमें 3.5mm ऑडियो पोर्ट मौजूद नहीं होगा. WSJ ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि, आईफ़ोन 7 को एप्पल 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश करेगी. इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, आईफ़ोन 7 के टॉप वर्जन में 256GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद होगी. उम्मीद है कि ड्यूल-कैमरा सेटअप आईफ़ोन 7 प्लस में ही दिया जाएगा. उम्मीद है कि आईफ़ोन 7 और आईफ़ोन 7 प्लस में 3GB की रैम मौजूद होगी.